Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दी और खांसी की समस्या आमतौर पर सर्दियों के महीनों में सबसे ज्यादा होती है। लेकिन वातावरण बदलने के साथ गर्मियों के मौसम में भी यह समस्या लोगों को घेरने लगी है। इसके पीछे की वजह किसी तरह की एलर्जी, इंफेक्शन या सर्दी-गर्मी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिल-चिलाती हुई गर्मी के कारण कई तरह के फ्लू हो रहे हैं, जिससे ज्यादातर लोगों को गले में खराश या बुखार हो रहा है। आज हम आपको इस लेख के जरिये बताएंगे कि, कौन से उपाय करके गर्मी के महीनों में खांसी और सर्दी से कैसे निपटा जाए।
गर्मियों के मौसम में अगर आपको सर्दी और खांसी की समस्या हो रही है, तो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी या कुछ लिक्विड लें। इससे बलगम को ढीला करने और उसके जमने से बचाव करने में राहत मिल सकती है। हर रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य निर्धारित करें। और शराब के साथ कैफीन का सेवन करने से बचें।
बीमारी कोई भी क्यों ना हो। उससे उबरने के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम की जरूरत होती है। रोज रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। जरूरत पड़ने पर दिन में भी झपकी ले सकते हैं। ज्यादा मेहनत करने से खुद को बचाने की कोशिश करें। ज्यादा काम शरीर को ज्यादा तकलीफ में डाल सकता है।
अगर आपको धुंए, धूल या धूप जैसी चीजों से एलर्जी है तो, इनसब से बचने की कोशिश करें। अक्सर गर्मियों के मौसम में हम ऐसी चीजों के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे खांसी और जुकाम और भी ज्यादा बिगड़ सकता है। अगर संभव हो जब एलर्जेंन का लेवल ज्यादा हो तो, ऐसे समय में बाहरी गतिविधियों से बचें। इसके अलावा स्मोकिंग और सेकंड स्मोक के संपर्क में आने से भी बचाव करें।
गर्मियों में चलने वाली हवा खांसी को बढ़ा सकती है। जिसे सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। ह्यूमिडिफायर के इस्तेमाल से हवा में नमी बढ़ती है और नाक से लेकर गले तक के रास्ते को साफ करने में मदद मिलती है। इससे बैक्टीरिया और मोल्ड के बढ़ने से रोका जा सकते हैं। ह्यूमिडिफायर को नियमित रूप से साफ रखना सुनिश्चित करें।
खांसी और जुकाम ज्यादा इंफेक्शन फैला सकते हैं। इसलिए यह बीमारी दूसरों तक ना पहुंचे इसके लिए साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से अच्छे से धोएं। साथ ही बार बार अपने चेहरे को छूने से बचें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक टिश्यू से ढके और इस्तेमाल करने के बाद उसे ठीक तरीके से डिस्पोज कर दें।
डिकंजेस्टेंट, कफ सप्रेसेंट और पेन किलर खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। दवाओं के इस्तेमाल से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ना सुनिश्चित करें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन ना करें।
हालांकि खांसी और जुकाम गर्मियों के दौरान आम नहीं हो सकते। अगर लगातार इसके लक्षण बने रहते हैं, या बिगड़ जाते हैं, तो किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।