
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 7, 2024 3:49 PM IST
Coffee face pack for skin: स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखना इतना आसान काम नहीं है कई ऐसी छोटी-बड़ी समस्याएं जिनके कारण त्वचा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।स्किन हमारे शरीर का सबसे ज्यादा एक्पोज्ड हिस्सा होता है। मतलब बाहरी वातावरण के संपर्क में सबसे ज्यादा आने हिस्सा है और इसलिए बदलते मौसम का सीधा असर भी इसपर पड़ता है। आजकल बढ़ते प्रदूषण, मौसम के बदलाव, खराब जीवनशैली और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्किन का नेचुरल निखार खराब होता जा रहा है। वैसे तो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी मदद से निखार फिर से पाया जा सकता है। लेकिन यह निखार अस्थायी होता है और सिर्फ तब तक ही काम करता है जब तक आप उस स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं तो कुछ केमिकल बेस्ड होते हैं और यही कारण है कि लोग आज तक भी स्किन के नेचुरल निखार के लिए देसी नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं। ऐसे ही एक खास स्किन के नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिनकी मदद से त्वचा के खोए निखार को फिर से पाया जा सकता है।
अगर आपको कॉफी पसंद है, तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आपकी स्किन को भी कॉफी बहुत पसंद है। अगर आप भी अपनी स्किन का नेचुरल निखार खोने से परेशान हैं, कॉफी के खास फेस पैक से उसे वापस पा सकते हैं। कॉफी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को इंस्टेंट ग्लो देने का काम करते हैं। यह ग्लो पूरी तरह से नेचुरल होता है, क्योंकि इसमें किसी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
कॉफी के फेसपैक को लगाने का तरीका भी काफी आसान है, चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमें एक चम्मच दही मिला लें। अगर आप चाहें तो आधा चम्मच हल्दी या बेसन भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें। मिक्स होने के बाद चेहरे को धो लें और सूती कपड़े से पोछ लें। हाथ की उंगली की मदद से अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें और 10 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें
कॉफी फेस पैक पूरी तरह से नेचुरल है और स्किन पर इसे किसी भी समय लगाया जा सकता है, जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। हालांकि, ज्यादा फायदा लेने के लिए इसका रात के समय ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। रात को सोने से पहले इसे अपने स्किन पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोने के बाद सो जाएं। सुबह उठकर एक बार फिर से सादे पानी से मुंह धोएं और किसी किसी केमिकल स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।