
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 12, 2020 8:02 PM IST
स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर स्किन में ग्लो लाते हैं कोकोनट ऑयल के ये 3 मिश्रण, जानें प्रयोग का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान शरीर में कहीं भी हो सकते हैं। वैसे ये आमतौर पर पेट, जांघों, बगल के आसपास और स्तनों के पास होते हैं। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। यूं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह की महंगी क्रीमें और उत्पाद उपलब्ध हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने का दावा करते हैं। लेकिन यदि आपको इसके लिए कोई घरेलू नुस्खा पता चले और वह वाकई में असरकारी भी हो तो उससे बेहतर और क्या हो सकता है! स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में नारियल का तेल काफी प्रभावी माना जाता है। इसके प्रयोग से स्ट्रेच मार्क्स हमेशा के लिए दूर तो नहीं लेकिन हां बहुत हल्के जरूर हो जाते हैं। नारियल के तेल में ऐसे मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं जो पानी की कमी से होने वाले एपिडर्मिस के नुकसान को रोकते हैं और आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। साथ ही, यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है और आपकी स्किन को यूवी किरणों से भी सेफ रखता है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि नारियल का तेल किस तरह इस्तेमाल किया जाए जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएं।
इस मिश्रण को लगाने से स्ट्रेच मार्क्स वाकई कम होते हैं। इसके लिए 1 बड़े चम्मच नारियल के तेल को गर्म करें और फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और लगभग 10 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर मालिश करें। इसे रात के वक्त लगाएं और फिर बिना धोएं रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन, नॉर्मल पानी से धो दें।
अरंडी के तेल में रिकिनोइलिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर कंडीशनिंग प्रभाव डालता है। साथ ही, यह स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको पहले कुछ सेकंड के लिए नारियल तेल का एक बड़ा चमचा गर्म करने की आवश्यकता है। फिर, इसमें 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स एरिया में 10 मिनट तक लगाकर मसाज करें और रात भर लगा रहने दें। अगले दिन नॉर्मल वॉटर से धो दें।
हल्दी आपकी त्वचा को कई तरह के लाभ देती है। यह कोलेजन विकास को उत्तेजित करती है और सोरायसिस सहित त्वचा संबंधी अन्य रोगों के खतरे को भी कम करती है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान को कम करने के लिए, आपको एक चम्मच हल्दी पाउडर और 1 बड़े चम्मच नारियल तेल में मिलाना है और इन्हें आपस में अच्छी तरत मिक्स करना है। अब इसे प्रभावित एरिया में लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे सामान्य पानी से धो लें और मॉइस्चराइज़र लगा लें। इस मिश्रण को आप रोज भी लगा सकती हैं।