
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 18, 2020 12:15 PM IST
खांसी और गले की खराश का रामबाण इलाज है लौंग, जानिए कैसे।© Shutterstock.
Clove Benefits in Hindi: कोरोना काल (Corona era) में खुद को जितना स्वस्थ और फिट रख सकते हैं, उतना ही आपके लिए बेहतर है। बदलते मौसम के कारण आज लोगों को बुखार, गले में खराश (Sore throat), इंफेक्शन, सूखी खांसी (Dry cough), सर्दी-जुकाम (Cough-cold) की समस्या काफी परेशान कर रही है। ये सब ऐसी समस्याएं हैं, जो कोरोना होने पर भी नजर आती हैं। ऐसे में बहुत से लोग इन समस्याओं के होने पर डर जा रहे हैं। डॉक्टर के पास आनन-फानन में पहुंच जा रहे हैं, ताकि ये पता चले कि उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया है।
जरूरी नहीं कि गले में खराश या इंफेक्शन कोरोना के लक्षण (symptoms of coronavirus in hindi) हों, ये समस्याएं मौसम में होने वाले बदलावों के कारण भी हो सकते हैं। खैर, आप परेशान ना हों। आपके किचन में मौजूद एक खास हर्ब या मसाला इस समस्या का दो दिनों में जड़ से कर सकती है समाप्त। हम बात कर रहे हैं लौंग (cloves in hindi) की। जी हां, लौंग के सेवन से काफी हद तक गले में खराश, संक्रमण, खुजली, खांसी से छुटकारा मिल सकता है। जानें, गले में खराश होने पर लौंग का किस तरह करें सेवन और इसके फायदों (Clove Benefits in Hindi) के बारे में यहां....
इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, सोडियम और जिंक जैसे खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। लौंग को चबाने के साथ ही इसके तेल के सेवन से भी आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। पुरुषों में लौंग यौन संबंधित समस्याओं को दूर करता है।
1. इम्यून सिस्टम के इन दिनों मजबूत रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। यदि आपकी इम्यून पावर कमजोर है, आपको बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, किसी भी तरह का इंफेक्शन बार-बार होता है, तो आप लौंग का सेवन जरूर करें। लौंग खाने से शरीर को वायरस, बैक्टीरिया आदि के संक्रमण से बचाया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, लौंग इम्यून सिस्टम को विकसित करने में मदद करता है। लौंग को कभी भी आप एक-दो मुंह में डालकर चबाते रहें या फिर हर्बल टी या काढ़े में इसका इस्तेमाल करें।
2. पाचनशक्ति को लौंग (cloves in hindi) करे मजबूत। डाइजेस्टिव ट्रैक्ट अपना काम सुचारू रूप से करता है। शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। मुंह की बदबू दूर होती है। लौंग की चाय पिएं, इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया मरते हैं और पाचन तंत्र बेहतर होता है।
3. शुगल लेवल कंट्रोल करने के लिए भी आप लौंग का सेवन कर सकते हैं। लौंग में मौजूद पॅालिफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट शुगर को कंट्रोल करते हैं। शरीर में इंसुलिन की मात्रा अधिक होने पर भी लौंग चबाना चाहिए।
4. पुरुषों में होने वाली यौन स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है लौंग। लौंग का इस्तेमाल आप कामोद्दीपक या कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। यौन इच्छा शक्ति कम हो गई है, तो कुछ दिनों तक लौंग की चाय पिएं या फिर इसे चबाकर खाएं।
5. मौसम बदलने से लोगों में सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या अक्सर बनी रहती है। कफ सिरप लेने के बाद भी आपकी खांसी, गले में खराश, संक्रमण ठीक नहीं हो रहा है, तो लौंग का इस्तेमाल करें। इसके सेवन से आप खांसी से राहत पा सकते हैं। लौंग खांसी से राहत दिलाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) को भी बूस्ट करता है।
गैलिक एसिड (gallic acid) और युजिनोल (eugenol) जैसे फेनोलिक कम्पाउंड पाए जाते हैं लौंग में, जो एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। ये गले की खराश, खांसी, गले में दर्द आदि से राहत दिलाते हैं। लौंग चबाने से सूखी खांसी के कारण होने वाली गले में खुजली की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट्स टॉक्सिन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
आप एक लौंग को मुंह में रखकर चबाते रहें। इसमें मौजूद औषधीय गुण गले और सीने में जाकर राहत देंगे। आप सेंधा नमक के साथ भी लौंग को चबा सकते हैं। इससे गले का दर्द कम होगा। गले में मौजूद फैरिंक्स (pharynx) में होने वाली बेचैनी को भी कम करता है लौंग। सूखी खांसी से परेशान हैं, तो लौंग का सेवन या इससे बनी चाय जरूर पिएं।
पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ