
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 14, 2023 11:10 AM IST
Honey and Clove Benefits : लौंग और शहद सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के गुण जैसे- एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर कई मौसमी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा लौंग और शहद से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको लौंग और शहद से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
पुरानी से पुरानी खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आप लौंग और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच शहद लें। इसमें 1 लौंग की कलियों को पीसकर डालें। अब इस मिश्रण का सेवन करें। इससे खांसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह गले की खराश, कफ और गले के दर्द से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप गले में इन्फेक्शन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो लौंग और शहद का सेवन करें।
कब्ज और बवासीर जैसी परेशानियों को दूर करने में लौंग और शहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, लौंग और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से आपकी शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। ऐसे में यह गुदे में होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है। वहीं, इसके सेलन से मल को नरम किया जा सकता है, जो कब्ज और बवासीर रोगियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
लिवर में जमा गंदगी कई तरह की परेशानियों का कारण हो सकता है। ऐसे में लिवर में जमा गंदगी को साफ करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि लिवर की गंदगी को साफ किया जाए, तो सबसे शहद और लौंग का सेवन जरूर करें। इसके लिए 1 कप पानी में 3 लौंग की कलियों को डालकर उबाल लें। अब इस पानी को छानकर इसमें शहद डालकर पिएं। इससे लिवर की गंदगी साफ होगी।
लौंग और शहद का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से दूध और चीनी वाली चाय के बजाय लौंग और शहद से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक वजन कम हो सकता है। इसकी मदद से आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। साथ ही यह आपके पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है।
मुंह में छालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप लौंग और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक चम्मच शहद में लौंग का पाउडर थोड़ा सा मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को छाले पर लगा लें या फिर इसका सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको छालों से आराम मिलेगा।
लौंग और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।