गले की खराश और दर्द में बहुत फायदेमंद है दालचीनी की चाय, जानिए बनाने की विधि
गले की खराश और दर्द में बहुत फायदेमंद है दालचीनी की चाय, जानिए बनाने की विधि
दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वैसे तो दालचीनी का गर्म मसालों में गिना जाता है लेकिन यह किसी औषधी से कम नहीं है। हजारों सालों से दालचीनी का उपयोग भारतीय खानों में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है।
Written By:
Rashmi Upadhyay
| Updated : November 19, 2020 4:01 PM IST
गले की खराश और दर्द में बहुत फायदेमंद है दालचीनी की चाय, जानिए बनाने की विधि
दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वैसे तो दालचीनी का गर्म मसालों में गिना जाता है लेकिन यह किसी औषधी से कम नहीं है। हजारों सालों से दालचीनी का उपयोग भारतीय खानों में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट गुणों का खजाना है, जो आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। मौसम बदलने के दौरान और सर्दियों में गले से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। दालचीनी की चाय पीने से गले की खराश और दर्द से तुरंत आराम दिलाती है। आज हम आपको दालचीनी की चाय बनाने की विधि और इसके फायदे बता रहे हैं।
ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय
इस गुणकारी चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
पानी को 20-22 मिनट उबलनें दें। जब, पानी उबलकर आधा हो जाए तो उसे आंच से उतारें।
फिर, इस मिश्रण को छान लें।
वैसे तो यह चाय नैचुरली मिठास से भरपूर होती है। लेकिन आप इसमें अपने स्वादानुसार आधा चम्मच शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
You may like to read
दालचीनी की चाय पीने के अन्य लाभ
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और हृदय रोगों पर नियंत्रण रखने में दालचीनी सहायक होती है, क्योंकि यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकती है। प्रतिदिन शहद और दालचीनी का गर्म पानी के साथ सेवन करें।
इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं। गौरतलब है कि दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जो वायरस, इंफेक्शन और फ्री रैडिकल डैमेज़ से लड़ने में सहायता करता है।
दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आपको इंफेक्शन से दूर रख सकते हैं। आप दालचीनी को विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिला सकते हैं या दालचीनी की चाय तैयार कर सकते हैं।
शराब, सिगरेट और अन्य प्रकार के नशे की तल को छुड़ाने में मददगार है दालचीनी की चाय
वेट लॉस के लिए दालचीनी की चाय काफी कारगर मानी जाती है। इसीलिए, जो लोग वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं वे दिन में दो बार दालचीनी की चाय पी सकते हैं।
सर्दी, खांसी या गले की तकलीफों में दालचीनी बेहद असरकारक दवा के रूप में काम करती है। इसे पीसकर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी मात्रा में खाने से जुकाम में लाभ मिलता है। आप गर्म या गुनगुने पानी में दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए भी डायबिटिक्स दालचीनी की चाय पी सकते हैं। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करता है। यह इंसुलिन का स्तर भी बेहतर बनाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.