
Also Read
Bad Cholesterol Home Remedies: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इन्हीं घरेलू नुस्खों में दालचीनी भी शामिल है। आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में दालचीनी किस तरह फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक टुकड़ा दालचीनी का डालकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। इसके नियमित सेवन से काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने के लिए दालचीनी के चाय का सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप एक पैन में एक कप पानी गर्म करें। फिर इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर 10 मिनट तक उबालें। जब ये उबल कर आधा रह जाए, तो इसे छान लें। फिर आप इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।