Advertisement

बार-बार हिचकी क्यों आती है? डायफ्राम की समस्या है कनेक्शन जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

हिचकी आने की समस्या बहुत ही आम है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को बार- बार हिचकी की समस्या हो रही है तो यह डायफ्राम में गड़बड़ी से जुड़ी हुई हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Ashu Kumar Das
Published : June 11, 2026 10:04 AM IST

हिचकी एक आम समस्या है। (File Photo)

हिचकी आना एक आम समस्या है। कई बार हिचकी आना शुरू होती है और कुछ ही मिनटों में अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन बार-बार हिचकी की समस्या होती है तो यह आम नहीं है। बार-बार हिचकी आना डायफ्राम से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। National Institutes of Health (.gov) की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि हिचकी तब आती है जब डायफ्राम (फेफड़ों के नीचे स्थित मांसपेशी) अचानक सिकुड़ जाता है। इसके तुरंत बाद वोकल कॉर्ड्स बंद हो जाते हैं, जिससे "हिक" जैसी आवाज निकलती है। डायफ्राम में होने वाली यही एक्टिविटी ही हिचकी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं हिचकी आने के पीछे क्या अन्य कारण हो सकते हैं और हिचकी को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।

हिचकी आने पर पानी पीना चाहिए।

Advertisement

बार-बार हिचकी आने के कारण

  1. ज्यादा मसालेदार और तेल वाला खाना
  2. बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाना
  3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और सोडा ज्यादा पीना
  4. बहुत ज्यादा खाना एक साथ खा लेना
  5. एसिडिटी या गैस की समस्या
  6. डायफ्राम या उससे जुड़ी नसों में जलन
  7. मानसिक तनाव और चिंता

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च बताती है कि कुछ मामलों में बार- बार हिचकी आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए किसी व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर बार - बार हिचकी उठ रही है तो उसे इस बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए और अपना इलाज करवाना चाहिए।

Advertisement

हिचकी को दूर करने के घरेलू उपाय

किसी भी कारण से आपको हिचकी की समस्या हो रही है तो आप इसे दूर करने के लिए नीचे बताए गए घरेलू उपायों को अपना सकता हैं।

1. धीरे-धीरे पानी पिएं

हिचकी आने पर एक गिलास ठंडा पानी छोटे-छोटे घूंट में पिएं। धीरे- धीरे पानी पीने से हिचकी की समस्या दूर हो जाती है।

2. आराम करें

कुछ मामलों में मानसिक तनाव, घबराहट और एंटाइटी जैसी चीजों के कारण भी हिचकी आ सकती है। इससे बचाव करने के लिए गहरी सांस ले और इसकी बार-बार प्रैक्टिस करें। इससे हिचकी धीरे- धीरे दूर होने लगती है।

3. कुछ सेकंड सांस रोकें

हिचकी को दूर करने के लिए गहरी सांस लेकर 10 से 20 सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें। इससे डायफ्राम को आराम मिल सकता है। कुछ सेकंड की सांस रोकने से हिचकी की परेशानी धीरे- धीरे दूर होने लगती है।

4. छाती तक घुटनों को लेकर आएं

बैठकर अपने घुटनों को छाती की ओर मोड़ें और कुछ मिनट तक इसी स्थिति में रहें। इससे डायफ्राम पर दबाव पड़ता है और हिचकी रुक जाती है।

5. चीनी खाएं

क चम्मच चीनी धीरे-धीरे मुंह में रखकर खाने से भी कुछ लोगों को हिचकी से राहत मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की समस्या है तो चीनी बिल्कुल न खाएं।

आम तौर पर इन घरेलू उपायों से हिचकी से आराम मिलने लगता है। लेकिन हिचकी 48 घंटे से ज्यादा समय तक बनी रहे, खाने, पीने या सोने में परेशानी हो सीने में दर्द, उल्टी या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें और अपना इलाज करवाएं।

Disclaimer: सामान्य हिचकी आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती, लेकिन बार-बार या लंबे समय तक आने वाली हिचकी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हिचकी की समस्या में तुरंत डॉक्टर से मिले और इलाज करवाएं।