
Also Read
Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना एक चिंता का विषय है, क्योंकि इसके कारण हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा होने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मददगार होता है। यह ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप चिया सीड्स के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।