सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये 1 चीज, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Home Remedy: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में इस खास चीज को मिलाकर पी सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 12, 2024 6:01 PM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल  बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल? (Arjuna Bark Benefits To Reduce Bad Cholesterol In Hindi)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें अर्जुन की छाल का इस्तेमाल? (How To Use Arjuna Bark For High Cholesterol In Hindi)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में दो कप पानी गर्म करें। इसमें  100 ग्राम अर्जुन की छाल को डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो गैस को बंद कर लें। उसके बाद इस चाय को किसी कप में छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें मिठास के लिए एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source