Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Can herbal Teas lower cholesterol : अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ रहा है, तो यह आपके लिए काफी बुरी खबर हो सकती है। दरअसल, जब आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का उच्च होता है, तो यह आपके रक्त वाहिकाओं में प्लाक नामक वसायुक्त जमाव का कारण बन सकता है। ऐसे में रक्त वाहिकाएं संकीर्ण होने लगती हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल सिर्फ खराब ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल भी होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में विटामिन डी, कई तरह के हार्मोन्स और कोशिका झिल्ली के निर्माण में मददगार साबित हो सकते हैं।
बता दें कि हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह का कोलेस्ट्रॉल (Types of cholesterol) होता है, जिसमें उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) और कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) शामिल हैं।। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को अक्सर "गुड" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। इसके विपरीत, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को अक्सर "खराब" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल का एक प्रकार है जो हमारी धमनियों में जमा हो सकता है, जिससे प्लाक का निर्माण हो सकता है, इसे एथेरोस्क्लेरोसिस हो सकता है।
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर शरीर के लिए अच्छा होता है, यह हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकता है। जबकि उच्च एलडीएल स्तर हृदय संबंधी समस्याओं के विकसित होने के जोखिम को बढ़ाता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल कभी-कभी आनुवंशिकी कारणों से होता है। लेकिन, अक्सर यह हमारी खराब जीवनशैली के परिणाम स्वरूप होता है, जिसमें धूम्रपान, शराब पीना और फैटयुक्त आहार का अधिक मात्रा में सेवन करना शामिल है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने में मददगार होती हैं। इससे होने वाले लाभों पर किए गए कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि यह डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी कारगर हो सकता है। दालचीनी समग्र कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों को कम करने में मदद करती है। यह हमारे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा, दालचीनी हमारे ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करती है।
इतना ही नहीं, यह एक प्रकार का लिपिड (वसा) जो हमारे रक्त वाहिकाओं में फैटी जमा के निर्माण में भी योगदान देता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल घटाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से दालचीनी से बनी चाय पिएं। इसके लिए 1 कप पानी लें, इसमें 1 दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलगी।
देखने में साधारण सी हल्दी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचा सकती है। इसलिए आयुर्वेद में इसका प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। पीली हल्दी एक शक्तिशाली सूजन रोधी गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन हर्बल टी के रूप में करने से आप शरीर में काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटा सकते हैं।
हल्दी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और समग्र कोलेस्ट्रॉल स्तर दोनों को कंट्रोल करने का गुण होता है। यह शरीर में मौजूद एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित नहीं करता है, जिससे आपका मौजूदा स्तर स्थिर रहता है। हल्दी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को अच्छे से उबालें, इसमें एक चुटकी हल्दी डालें और इसे छानकर इसमें थोड़ा सा काला नमक मिक्स करके पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होगा। साथ ही शरीर में मौजूद विषाक्तता भी कम होगी।
नसों में जमा जिद्दी कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप इन हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में आप एक्सपर्ट की मदद तुरंत लें।