hamburger icon
A
Read in English

धमनियों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को झट से बाहर निकाल देंगे ये छोटे बीज, बस ऐसे करें सेवन

Seeds For Cholesterol: यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है और आप इसे कम करने के लिए कोई बेहतरीन उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको चिया सीड्स के बेहतरीन प्रयोग के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 14, 2024 4:30 PM IST

Cholesterol Home Remedies: खानपान में बदलाव और जीवनशैली में आई गड़बड़ी के कारण आज हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी आम होती जा रही है। हालांकि, शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण कई तरह के रोगों का सामना करना होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा हमारे दिल की सेहत को बिगाड़ने का काम करती है। इसके कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याएं भी आज काफी आम होती जा रही हैं। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है और आप इसे नेचुरली कम करना चाहते हैं तो आपके लिए चिया सीड्स काफी कारगर साबित हो सकते हैं। चिया सीड्स में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इन्हें हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर बनाते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए कैसे करें चिया सीड्स का सेवन?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें चिया सीड्स का सेवन?

चिया सीड्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनके फायदे के लिए इनका इस्तेमाल भी सही तरीके से करना चाहिए। चिया सीड्स में ओमेगा-3, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फिट रखने, वेट लॉस करने और हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं। वहीं यदि आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको चिया सीड्स का सेवन कुछ इस तरह करना चाहिए। ‘इसके लिए आपको 1 कप पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स को भिगोकर रख दें। इन सीड्स का सेवन आप सुबह खाली पेट करें, इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी तेजी से कम हो सकता है’।

चिया सीड्स के अन्य लाभ

  • वेट लॉस में मदद।
  • डाइजेशन होगा दुरुस्त।
  • हड्डियां होंगी मजबूत।
  • हेल्दी होगा हार्ट।
  • ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल।
  • भरपूर एनर्जी मिलेगी।
  • ब्लड शुगर होगा कंट्रोल।

चिया सीड्स के सेवन की अन्य विधि

दलिया

भरपूर पोषक तत्वों वाले चिया सीड्स को आप सुबह के नाश्ते में दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप पानी में भीगे हुए बीजों को दलिया में ऊपर से डालकर सेवन करें।

सलाद

आप फ्रूट और वेजिटेबल सलाद के साथ भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सलाद को काटकर उसके ऊपर से चिया सीड्स को छिड़कें। इससे आपके सलाद की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।

स्मूदी

आप अपनी स्मूदी और अधिक हेल्दी और थिक बनाने के लिए उसमें चिया सीड्स मिला सकते हैं। इसके लिए आपको पसंदीदा स्मूदी में ऊपर से एक चम्मच चिया सीड्स को डाल लेना है।

हलवा

आप चिया सीड्स का हलवा भी तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आप दूध के साथ इन सीड्स को मिलाकर स्वादिष्ट हलवा तैयार करें और इसे ठंडा करके खाएं।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।