
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 15, 2024 7:16 PM IST
Home remedies of constipation: कब्ज की समस्या कई बार हमें काफी परेशान कर देती है और कई बार कब्ज के चक्कर में हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज के भी अपने अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनके कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का काफी सामना करना पड़ जाता है। खासतौर पर अगर आपको कब्ज की समस्या हो रही है, तो पहले उसके अंदरूनी कारण का पता लगाना जरूरी होता है और अगर आप बिना कारण का पता लगाएं दवाएं ले रहे हैं तो सिर्फ तब तक ही आराम मिलता है जब तक आप उन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। हालांकि, कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है। घरेलू नुस्खों से कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है और साथ ही इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम रहता है।
ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है। अगर आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है, तो इस घरेलू नुस्खे की मदद से उसे दूर किया जा सकता है -
कब्ज की समस्या काफी परेशान कर देने वाली हो सकती है और आप भी जानते ही होंगे की कब्ज के मरीजों के लिए छाछ काफी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पाचन क्रिया को अच्छा बनाने में मदद करती है। लेकिन अगर आपको कब्ज से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप छाछ में त्रिफला चूर्ण मिक्स करके पी सकते हैं। छाछ के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना न सिर्फ आपको टेस्ट लगेगा बल्कि साथ ही कब्ज को तेजी से दूर करने में भी मदद करेगा।
वैसे तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन अक्सर शाम के समय करने की सलाह दी जाती है। लेकिन जैसा कि आपको यह छाछ के साथ ही लेना है इसलिए इसका सेवन शाम को नहीं बल्कि सुबह के समय किया जाना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप सुबह के समय इसे पीने पसंद नहीं करते हैं, तो दोपहर के समय भी इसका सेवन किया जा सकता है।
यह भी सच है कि कब्ज का इलाज करने के लिए हम कई घरेलू नुस्खे अपना लेते हैं और ये नुस्खे काफी कारगर भी होते हैं। लेकिन कई बार जब कब्ज बार-बार हो रही हो तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए कब्ज बार-बार होने पर एक बार डॉक्टर से सलाह लें। ताकि अंदरूनी बीमारी का पता लगाया जा सके और अंदरूनी बीमारी के अनुसार ही इसका इलाज किया जा सके।