Advertisement

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर फेंकने के लिए चबाएं ये खास पत्ता, रोजाना खाली पेट चबाने से मिलेंगे ये अनोखे लाभ

Benefits of Chewing Mango Leaves :  आम की पत्तियों को चबाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में 

Written By Kishori Mishra
Published : October 12, 2023 1:35 PM IST

Benefits of Chewing Mango Leaves : हिन्दू धर्म में न सिर्फ आम के फलों का महत्व है, बल्कि इसके पत्तों का इस्तेमाल भी पूजा-पाठ में काफी ज्यादा किया जाता है। लगभग हर शुभ अवसर पर इसका तोरण तैयार करके घर की चौखट पर लगाया जाता है। इसके अलावा आम के पत्तों का प्रयोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, आम का पत्ता भले ही साधारण सा दिखता हो, लेकिन इस पत्ते के प्रयोग से आप कई गंभीर परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक चीनी चिकित्सा के अनुसार, आम के पत्तों का उपयोग हजारों वर्षों से शरीर की घातक बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इससे आप कोलेस्ट्रॉल से लेकर बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आम की पत्तियों से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकता है आम का पत्ता - Mango Leaf For bad Cholesterol

NCBIकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम के पत्तों में ऐसे यौगिक होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। कच्चे आम के पत्तों में उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन होता है, जो हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यह एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। आम में विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन ए का अच्छा स्रोत हैं। अगर आप नियमित रूप से इसकी पत्तियों को खाली पेट चबाते हैं, तो यह आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉलको घटा सकता है। साथ ही इससे गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। 

Advertisement

आम के पत्तों को चबाने के अन्य फायदे? - Mongo Leaves Benefits in Hindi

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

आम की पत्तियों को नियमित रूप से चबाने से यह आपके ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन होता है, जो शुरुआती दिनों में डायबिटीज का इलाज करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें 3बीटा टैराक्सेरोल और एथिल एसीटेट भी होता है, जो हाइपरग्लेसेमिया (रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि) के इलाज में मदद करता है।

हाइपरटेंशन को करे मैनेज

आम के पत्तों में हाइपोटेंशन गुण होते हैं यानी यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आम की पत्तियां रक्त वाहिकाओं को मजबूत और स्वस्थ बनाती हैं। आम की पत्तियां वैरिकोज वेन्स के लिए एक प्रभावी उपाय है। सुबह खाली पेट नियमित रूप से आम की पत्तियों को चबाएं इससे काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

Advertisement

पित्त और किडनी की पथरी का करे इलाज

आम के पत्तों के पाउडर का इस्तेमाल करने से पित्त और किडनी की पथरी का इलाज किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से किडनी की पथरी को तोड़ने और पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए भी आम की पत्तियों का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

आम की पत्तियों को नियमित रूप से चबाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान र खें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।