सुबह खाली पेट इस 1 पौधे के पत्तों को चबाने से हमेशा के लिए कंट्रोल हो जाता है शुगर लेवल!

Curry Leaves Benefits In Diabetes: बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ते में ज्यादातर बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 28, 2023 8:59 PM IST

Curry Leaves Benefits In Diabetes: आजकल ज्यादातर लोग अपने घर आंगन या फिर बालकनी में करी पत्ते का पौधा लगाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो खाने में इसके इस्तेमाल से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा सकें। करी पत्ता न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में करी पत्ते का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। दिल की बीमारी, इंफेक्शन और सूजन जैसी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कम करने में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ते में ज्यादातर बीमारियों को दूर रखने की क्षमता होती है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि, ऐसा क्या है जो करी पत्ते को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बेहतर उपचार बनाता है और ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें, तो चलिए जान लेते हैं।

ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए करी पत्ते के फायदे - (Benefits of Curry Leaves For Blood Sugar)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करी पत्ता टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। चलिए जान लेते हैं कि, कैसे यह ब्लड शुगर को स्थिर करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है।

  • करी पत्ते में विटामिन, बीटा-कैरोटीन और कार्बोपोल अल्कलॉइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जो मुक्त कणों की मदद कई तरह की शारीरिक बीमारियों को दूर करने में कारगर हैं। जिनमें से एक है टाइप 2 डायबिटीज।
  • करी पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर डाइजेशन के लिए बेहद अच्छा होता है, और जल्दी से मेटाबोलाइज्ड नहीं होता। जिससे ब्लड शुगर खुद बी खुद कंट्रोल में रहता है।
  • करी पत्ता इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है। जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल करने में सक्षम हो जाता है तो, शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में हो जाता है।
  • करी पत्ते में ऐसे यौगिक होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों में स्टार्च-टू-ग्लूकोज को स्लो कर देते हैं। करी पत्ता ब्लड सर्कुलेशन में प्रवेश करने वाले ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल कर सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस तरह करें करी पत्ते का इस्तेमाल - (How To Use Curry Leaves In Diabetes In Hindi)

  • सुबह सबसे पहले उठकर 8 से 10 ताजा करी पत्ते खाएं।
  • आप चाहें तो करी पत्ते का रस निकालकर भी पी सकते हैं।
  • करी पत्ते का इस्तेमाल कढ़ी, पोहा, सांभर, चावल, सैलेड या अन्य किसी व्यजंन में कर सकते हैं।
  • नियमित रूप से करी पत्ते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
  • करी पत्ते और दवाओं का एक साथ सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल काफी कम हो सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल ना होने से किडनी के साथ-साथ शरीर के कई अंगों के डैमेज होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। वैसे तो हेल्दी डाइट की मदद से डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। लेकिन शुगर के मरीज दवाओं की भी मदद लेते हैं। डायबिटीज की कड़वी दवाओं से बचने और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है। करी पत्ते के जरिये ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में अच्छी मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source