... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : December 26, 2023 2:35 PM IST
Healthy Fruit Leaves: सर्दियों के सीजन में बाजार में फलों और सब्जियां की भरमार रहती है। सर्दियों में बहुतायत में मिलने वाला एक फल है अमरूद। जिसे इस मौसम में बहुत से लोग खूब खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फल को आप इतने चाव से खाते हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है। जी हां अमरूद जो बाजार में भरपूर मिलता है उसके फल के अलावा इसकी पत्तियां भी आपके लिए औषधि से कम नहीं है। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 अमरूद की पत्तियों का सेवन करते हैं तो इससे आपको डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या के अलावा और भी कई समस्याओं में काफी लाभ मिलता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अमरूद की पत्तियों का सेवन आप अपने रोगों को ठीक करने में कर सकते हैं।
अमरूद के फल के साथ-साथ इसकी पत्तियों में भी फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो हमारे शरीर में शर्करा के पाचन में काफी सहायता करती है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। जो इसे हमारे ब्लड शुगर को कम करने में कारगर बनाता है। अमरूद का पत्ता काफी धीरे-धीरे अवशोषित होता है, जिसके कारण हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मधुमेह के रोगियों को अमरूद के पत्तों का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।
अमरूद के पत्ते पाचन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इसे पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर बनाते हैं। इसके अलावा अमरूद के पत्ते विषाक्त एंजाइम के प्रसार को रोकने में मददगार होते हैं।
अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो इसके पेप्टिक अल्सर से बचाव में काफी कारगर बनाते हैं। यदि आप पेप्टिक अल्सर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना 4-5 अमरूद के पत्तों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाकर खाने से पेट में हुए अल्सर में काफी आराम मिलता है।
यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो अमरूद के पत्ते इसमें आपकी काफी मदद कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर पीते हैं तो ये काफी अच्छा वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकता है। इसके अलावा अमरूद की पत्तियां कैलोरी फ्री होती हैं, जिसके कारण ये वेट लॉस में काफी असरदार साबित होती है।
अमरूद के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं, इसके साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं। यदि आप रोजाना अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ट्राइग्लिसराइड लेवल में सुधार होता है। यही कारण है कि अमरूद के पत्तों को हार्ट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की सलाह देना नहीं है। किसी भी चीज पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।