Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies of constipation problems: आज के समय में ऐसे बहुत ही कम लोग बचे हुए हैं, जिन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को मेंटेन किया हुआ है। जबकि ज्यादातर लोग अपने कामों के बीचे इतने ज्यादा फंसे हुए हैं, कि वे अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं। दिन के ज्यादातर समय बैठे रहना और घर की हेल्दी चीजें खाने की बजाय बाहर के अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना आदि कुछ ऐसे कारक हैं, जो हमारे शरीर को लगातार बीमार बना रहे हैं। कब्ज जैसी कई समस्याएं हमारे लिए आम बनती जा रही हैं, जिसके कारण शरीर में अन्य कई बीमारियां भी पनप रही हैं। कब्ज से बचने के लिए लोगों ने बार-बार दवाएं खाने की आदत डाल ली हैं, लेकिन इन दवाओं का नियमित रूप से इस्तेमाल करना कई बीमारियां पैदा कर सकता है। ये दवाएं कब्ज से भी छुटकारा सिर्फ तब तक ही दिलाती हैं, जब तक आप इनका इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, कब्ज से जड़ से छुटकारा पाने के लिए लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं और कुछ घरेलू उपचार आज भी प्रभावी रूप से काम करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सिंपल से घरेलू नुस्खे के बारे में ही बताने वाले हैं, जिसमें सिर्फ पत्ते को चबाकर ही कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस खास घरेलू नुस्खे के बारे में -
अगर आप भी कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की दवाएं लेकर थक चुके हैं, तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। गुड़हल के पत्तों में कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं। आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है, सिर्फ रोजाना सुबह खाली पेट गुड़हल का एक फ्रेश पत्ता चबाना है। गुड़हल के पत्ते कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर एक नेचुरल लैक्सेटिव का काम कर सकते हैं, जिससे कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ गुड़हल के पत्ते में पाचन क्रिया में सुधार लाने वाले भी कई गुण पाए जाते हैं।
कब्ज से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। इसलिए गुड़हल का सिर्फ एक ही पत्ता चबाएं और उसे ताजा ही तोड़ें। चबाने से पहले अच्छे से साफ पानी में उसे धो लें। चबाते समय उसके रस को निगलते रहें और बाद में बचे हुए हिस्से को निगलने की बजाय थूक दें। अगर आपको पत्ता चबाने के बाद खट्टी डकार या सीने में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में बात न करें।
हालांकि, कोई एक घरेलू नुस्खा या दवा कब्ज का इलाज तब तक नहीं कर पाएगी जब तक आप अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार नहीं कर लेते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह गुड़हल का पत्ता चबाने लगे हैं, तो उसके साथ-साथ दिन में हेल्दी और फाइबर से भरपूर डाइट लें और फिजिकल एक्टिविटी भी करें। जब आप इन चीजों को मेंटेन करना शुरू कर देते हैं, जिसके बाद आपको कब्ज से पूरी तरह से आराम मिल जाता है।
यह बात भी ध्यान में रखना जरूरी है कि कब्ज की समस्या कई बार शरीर के अंदर मौजूद किसी दूसरी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में अगर दवाओं या फिर घरेलू नुस्खे से आराम नहीं हो रहा है, तो जल्द से जल्द इस बारे में डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर अंदरूनी बीमारियों का पता लगाकर उसके अनुसार आपको दवाएं देंगे, ताकि समस्या का जड़ से इलाज किया जा सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसका इस्तेमाल किसी भी समस्या के उपाय या इलाज के करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।