डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट चबाएं ये 1 पत्ता, बिना दवा के कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Home Remedy: शरीर में बढे हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे बारे में –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 9, 2025 9:05 PM IST

Home Remedies For Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के सभी प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है जामुन का पत्ता?

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन के पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। कई अध्ययनों में यह पता चला है कि जामुन के पत्तों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, जामुन के पत्तों में एंटी-डायबिटिक, एंटी-हाइपरलिपिडेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन उत्पादन में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

डायबिटीज में जामुन के पत्तों का सेवन कैसे करें?

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट जामुन के 3-4 पत्तों को अच्छी तरह धोकर चबाएं। इसके अर्क का सेवन करें और उसके बाद में पत्ते के बचे हुए हिस्से को थूक दें। नियमित रूप से रोजाना इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कौन से फल खाने से इंसुलिन बनता है?

कोई फल सीधे तौर पर इंसुलिन नहीं बनाता है। लेकिन कुछ फल ऐसे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इन फलों में जामुन, खट्टे फल, सेब, नाशपाती, और कीवी आदि शामिल हैं।

क्या खाली पेट जामुन खा सकते हैं?

नहीं, खाली पेट जामुन का सेवन करने से आपको पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है। जामुन खाने का सबसे सही समय दोपहर या शाम का होता है।

मधुमेह रोगी को कितना जामुन खाना चाहिए?

मधुमेह रोगी प्रतिदिन लगभग 8-10 जामुन का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई अन्य गंभीर बीमारी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जामुन के पत्ते खाने से शुगर कम होता है?

जी हां, जामुन के पत्ते डायबिटीज को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से इंसुलिन उत्पादन बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source