hamburger icon
A
Read in English

नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर फेंक देंगी ये 2 पत्तियां, इस समय करें सेवन

Leaves for Bad Cholesterol : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ पत्तियां काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन्हें खाली पेट चबाने से आपको काफी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 23, 2024 1:49 PM IST

Leaves for Bad Cholesterol : प्रकृति में मौजूद चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो प्राकृतिक रूप से आपके शरीर को स्वस्थ रखती हैं। इन नैचुरल चीजों में कुछ पत्तियां भी शामिल है। बासी मुंह इन पत्तियों को चबाने से आपके शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी पत्तियों के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को नैचुरल रूप से बाहर निकाल सकते हैं। साथ ही इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का भी स्तर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं बासी मुंह किस पत्तियों को चबाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है?

इन 2 पत्तियों को चबाने से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल?

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी खास पत्तियों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे करी पत्ता - Chew Curry Leaves on empty stomach for cholesterol Control

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण को रोकती हैं, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) बनता है। इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) की मात्रा बढ़ती है और एथेरोस्क्लेरोसिस और हार्ट डिजीज से बचाव हो सकता है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाते हैं, तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही हार्ट डिजीज से भी बचा जा सकता है।

पान के पत्तों से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल - Control cholesterol with betel leaves

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सुबह-सुबह बासी मुंह करी पत्ता चबा सकते हैं। दरअसल, पान के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं और कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। इससे आप अपने हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

Also Read : हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडा खाना चाहिए या नहीं? 

7 दिन में कैसे कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल? - How to Reduce Cholesterol in 7 Days

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को 7 दिन में कंट्रोल करने के लिए आप कुछ चीजों को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-

  • स्वस्थ आहार लें, मुख्य रूप से ट्रांस फैट का सेवन करने से बचें।
  • सप्ताह में पांच बार कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें।
  • दैनिक शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं, जैसे कि तेज वॉक करें, सीढ़ियां चढ़े, इत्यादि।

    वजन को कंट्रोल करें।

    धूम्रपान का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें, इत्यादि।