Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठते चबाकर खा लें यह 1 हरा पत्ता, पेट की गैस हो जाएगी छूमंतर

Pet ki gas kam karne ke gharelu upay: अगर आपको पेट में भयंकर गैस बनती है तो आप पान के पत्ते चबाकर खाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

सुबह उठते चबाकर खा लें यह 1 हरा पत्ता, पेट की गैस हो जाएगी छूमंतर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 6, 2024 2:42 PM IST

How to get relief from stomach gas: सर्दियों के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि लोग सोकर उठते हैं तो उनका पेट टाइट और फूला हुआ महसूस होता है। साथ ही सिर भारी-भारी-सा लगता है। पेट की इन समस्याओं से लोग काफी देर तक परेशान रहते हैं और उन्हें कई बार ब्लोटिंग से आराम पाने के लिए (ways to get rid of abdominal gas) दवा तक खानी पड़ती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में पेट में इतनी भयंकर गैस क्यों बनती है? दरअसल, सर्दियों के मौसम में डाइजेस्टिव सिस्टम काफी स्लो स्पीड से काम करता है और इस मौसम में लोग ठंड की वजह से फिजिकल एक्टिविटीज जैसे एक्सरसाइज या वॉक आदि भी कम ही करते हैं। ऐसे में पेट में गैस बनने, एसिडिटी (Acidity) और पेट दर्द (Abdominal Pain)  जैसी समस्याएं भी लोगों को बार-बार होने लगती हैं। (causes of stomach gas problem in winters in Hindi)

पेट की गैस से आराम पाने के घरेलू उपाय क्या हैं? (Home remedies for treating abdominal gas problem)

खाना खाने के बाद खाया जाने वाला पान आपकी इस समस्या का एक अच्छा इलाज हो सकता है। अगर आप पान के पत्ते चबाएं या इसका जूस पीएं तो आपको पेट की गैस की समस्या से आराम मिल सकता है।

पान के पत्ते गैस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर होते हैं। ये तत्व ब्लोटिंग की समस्या कम करते हैं। पान के पत्तों का सेवन करने से पेट में अल्सर की समस्या भी कम होती है। आइए जानते हैं पेट की गैस कम करने के लिए पान के पत्तों का सेवन करने का सही तरीका क्या है?

Also Read

More News

पेट में गैस बनने पर आराम के लिए इस तरह करें पान के पत्तों का सेवन (Betel leaves for getting rid of stomach gas)

पान के पत्ते चबाएं (Chew paan leaves)

2-3 पान के ताजे पत्ते लें और उसे पानी से साफ करें। सुबह खाली पेट ये पत्ते चबा लें और थोड़ा-सा पानी पी लें।

पेट की गैस कम करने वाला पान का पानी (Paan ke patton ka pani)

3-4 पान के ताजे पत्ते लें। इसे पानी से धोकर साफ करें।

फिर, पान के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या इसे कूटकर पेस्ट बना लें।

एक ग्लास पानी में पान के पत्तों के टुकड़े मिला लें।

इस पानी को ढंककर रातभर के लिए रख दें।

अगले दिन सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

पान के पत्ते चबाने से मिलता है इन समस्याओं से भी आराम (Benefits of chewing on betel leaves)

पान के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। पेट में अल्सर होने पर आप पान के पत्ते चबा सकते हैं। इससे अल्सर से आराम मिलता है।

पेट के इंफेक्शन को ठीक करने में पान के पत्तों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

पान के पत्ते एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज (anti-diabetic properties) से भी भरपूर होते हैं। इसीलिए, आप जब पान के पत्ते चबाते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित (remedy to control blood sugar level) हो सकते हैं।

शरीर में कफ और वात दोषों (vaat dosha) को संतुलित रखने के लिए आप पान के पत्ते चबा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source