Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies to control cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है, क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं में जमकर उन्हें बंद कर देता है और इस कारण से हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कोई जड़ से इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। सिर्फ महंगी दवाएं ही नहीं बल्कि कुछ देसी नुस्खों की मदद से भी शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसा ही एक कमाल का नुस्खा है बरगद के पेड़ का पत्ता, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने में आपकी मदद कर सकता है, चलिए जानते हैं इस बारे में।
बरगद के पत्ते का इस्तेमाल शरीर से कई बीमारियों को खत्म करने के लिए किया जा सकता है और इनमें से एक बीमारी हाई कोलेस्ट्रॉल भी है। बरगद के पत्ते में कई तरह के ऐसे खास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को जमा होने से रोकते हैं।
इस पत्ते का सही इस्तेमाल करके ही इसके लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। रोज सुबह उठकर बरगद का एक कच्चा पत्ता तोड़ लें और उसे खाली पेट चबाएं। ध्यान रहे आपको सिर्फ पत्ता चबाना है और पत्ते से पहले वाले हिस्से को तोड़ देना है क्योंकि उसमें से सफेद रस निकलता है। कच्चे पत्ते को अच्छे से चबाएं इसके रस को निगलें और फिर उसके बाद पत्ते के बचे हुए हिस्से को थूक दें। ऐसा रोजाना करना आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है।
हालांकि, लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल रहना हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी बीमारियों को पैदा कर सकते हैं और इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए। किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से संपर्क करे लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है, इसमें बताए गए किसी भी उपचार को उपयोग में लाने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।