Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते के कई फायदे हैं। इसे खाने में मसाले के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग लंबे समय से करी, चावल व अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। करी पत्ते का उपयोग आमतौर पर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन कैल्शियम से भरपूर होने के कारण आजकल लोग दाल में भी फ्राई करके खाते हैं। करी पत्ता का भारत की पारंपरिक चिकित्सा आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। यह हृदय रोगों, संक्रमण और सूजन को कम करने के लिए बेहद मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है। बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, करी पत्ते में ज्यादातर बीमारियों को दूर रखने की क्षमता होती है, खासकर डायबिटीज और हृदय रोगों में। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि करी पत्ते में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।
डॉ. भारत बी. अग्रवाल की पुस्तक 'हीलिंग स्पाइसेस' में स्पष्ट बताया गया है, कि शिकागो विश्वविद्यालय में टैंग सेंटर फॉर हर्बल मेडिसिन रिसर्च के शोधकर्ताओं ने हाई ब्लड शुगर के स्तर को 45 फीसदी तक कम करने के लिए करी पत्ते का उपयोग किया। करी पत्ता डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यहां विस्तार से बताया गया है कि यह ब्लड शुगर को स्थिर करने और डायबिटीज को कैसे नियंत्रित करता है:
करी पत्ते में विटामिन, बीटा-कैरोटीन और कार्बाजोल एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव क्षति से जुड़ी कई बीमारियों को रोकते हैं, जिनमें डायबिटीज सबसे ऊपर है।
करी पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर पाचन को धीमा करने में मदद करता है। जल्दी से मेटाबोलाइज्ड नहीं होता है। जिससे आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।
करी पत्ता आपकी इंसुलिन गतिविधि को बढ़ाता है। जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग करने में सक्षम होता है, तो ब्लड शुगर का स्तर स्थिर हो जाता है।
एक अध्ययन के अनुसार- करी पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों के कारण डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद प्रभावी हो सकता है।
इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो डायबिटीज पेशेंट में स्टार्च से ग्लूकोज के टूटने की दर को धीमा कर देते हैं। करी पत्ते ब्लड में प्रवेश करने वाले ग्लूकोज की मात्रा को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
सुबह सबसे पहले आठ से 10 ताजे करी पत्ते को चबाकर खा सकते हैं, या रस निकालकर पी सकते हैं। करी, चावल और सलाद में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
नियमित रूप से करी पत्ते खाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। क्योंकि इन पत्तों और दवाओं का एक साथ सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो सकता है।