आपके चेहरे की चमक को दोगुना कर देगा इस फल का छिलका, कूड़े में फेंकने से पहले बनाना सीख लें इसका फेस पैक

Chehre ki chamak kaise badhaye | अपने चेहरे की चमक को वापस पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़े। कुछ फलों के छिलके भी महंगे स्किन केयर की तरह काम कर सकते हैं। इस लेख में जानें इनके बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 5, 2025 4:21 PM IST

How to get glowing skin naturally: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका चेहरा बेदाग, निखरा हुआ और जवां नजर आए, लेकिन कितने ही लोगों की यह ख्वाहिश पूरी हो पाती है। असल में गलत जीवनशैली को अपनाने से यह परेशानी सामने आती है, जिससे आप एक फल के छिलके की मदद से निजात पा सकती हैं। जी हां छिलका जिसे आप कचरा समझकर फेंक देते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि आपके चेहरे की चमक को दोगुना करने के लिए केले के छिलके का उपयोग एक आसान और प्राकृतिक तरीका हो सकता है। इसमें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद गुण होते हैं। केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं केले के छिलके का फेस पैक कैसे बनाएं और इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में।

फेस पैक बनाने का तरीका

1. सबसे पहले, एक ताजे केले का छिलका लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब इन टुकड़ों को मसल कर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसे मिक्सी में भी पीस सकते हैं।

3. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें।

4. फिर हलके गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और तौलिए से हल्के से थपथपाकर सुखा लें।

त्वचा की चमक बढ़ाए

केले के छिलके में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है। यह त्वचा की डलनेस को दूर करता है और उसे ताजगी प्रदान करता है। नियमित रूप से केले के छिलके का उपयोग करने से त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग बनती है।

पिंपल्स से राहत

केले के छिलके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। यह चेहरे की सूजन को शांत करता है और त्वचा को साफ, स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा पर निखार आता है।

झुर्रियों को कम करे

केले के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए त्वचा के कोलाजेन को बढ़ावा देते हैं, जिससे झुर्रियों का निर्माण कम होता है। यह त्वचा को मजबूत बनाता है और उसकी कसाव को बनाए रखता है, जिससे त्वचा युवा और ताजगी से भरपूर नजर आती है। झुर्रियां कम करने का यह अच्छा घरेलू नुस्खा हो सकात है।

ब्लैकहेड्स कम करे

केले के छिलके का उपयोग ब्लैकहेड्स को हटाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करते हैं, जिससे चेहरे पर शुद्धता और चमक आती है। यह त्वचा को निखारता है और उसे ताजगी और स्वस्थ बनाए रखता है। नियमित रूप से केले का छिलका इस्तेमाल करने से और ज्यादा अच्छे फायदे मिलते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source