
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2023 9:03 AM IST
Herbal Tea for Thyroid : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों में थायराइड की समस्याएं शामिल हैं। थायराइड एक ऐसी समस्या है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। थायराइड दो तरह का होता है, एक हाइपर थायराइड और दूसरा है हाइपोथायराइडिज्म। दोनों ही तरह के थायराइड में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में टीएसच का स्तर बढ़ने से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपका शरीर फूलने लगता है। ऐसे में टीएसएच के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी थायराइड की वजह से अपने फूलते शरीर से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी खास हर्बल टी के बारे में बताएंगे। जिससे आप थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास हर्बल टी के बारे में-
कैमोमाइट टी के बारे से कई लोग अवगत नहीं होते हैं। यह एक खास तरह का हर्बल टी है, जिसके सेवन से न सिर्फ थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि यह स्ट्रेस लेवल को भी कम कर सकता है। दरअसल, कैमोमाइट टी में फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपकी थायराइड में होने वाली समस्याओं जैसे- मोटापा, स्ट्रेस, झड़ते बाल इत्यादि को दूर कर सकता है।
कैमोमाइड थायराइड रोगियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, कई थायराइड रोगियों को बाल झड़ने की परेशानी होती है। ऐसे में कैमोमाइल टी असरदार होता है। यह झड़ते बालों की परेशानी को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह आपकी थायराइड की परेशानियों को झड़ से खत्म नहीं कर सकती है। लेकिन इस खास टी की मदद से आप काफी हद तक थायराइड की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
अगर थायराइड की वजह से आपका शरीर काफी ज्यादा फूल रहा है, तो ऐसे में कैमोमाइल टी आपके लिए असरदार हो सकता है। नियमित रूप से इस चाय को डाइट में शामिल करने से आपके पेट और कमर की चर्बी काफी तेजी से कम होगी। साथ ही इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकता है। इतना ही नहीं, थायराइड में मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों जैसे- स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जायटी इत्यादि को दूर करने में भी यह टी काफी लाभकारी होता है।
कैमोमाइल टी तैयार करने के लिए आप मार्केट में उपलब्ध टी के पैकेट से चाय तैयार कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप फ्रेश टी पीना चाहते हैं, तो सबसे पहले कैमोमाइल के फूलों को तोड़कर अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद जब फूल सूख जाएं, तो इसे एक जार में बंद करके रखें। इसके बाद जब भी चाय बनाएं, तो सबसे पहले 1 पैन में 1 कप पानी डालें। इसके बाद इसे गर्म होने होने दें, फिर इसमें 1 चम्मच सूखे फूल डालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छान लें। यह चाय स्वाद में थोड़ा सा कसैला हो सकता है। ऐसे में आप इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके पी सकते हैं।
कैमोमाइट टी थायराइड की परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लें। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि चाय से सिर्फ आप थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे थायराइड का जड़ से इलाज संभव नहीं है।