
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 6, 2023 11:30 AM IST
Chamomile flower for high blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसे कंट्रोल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याएं होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। सरल शब्दों में कहें तो आपका ब्लड प्रेशर लेवल जितना ज्यादा बढ़ता है, उतना ही ज्यादा हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, दवाओं की मदद से ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से दवाओं पर ही निर्भर रहना भी आपके स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल व सही डाइट के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सकता है और साथ ही हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।
उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए कैमोमाइल के फूल किसी औषधि से कम नहीं हैं। वैसो तो कैमोमाइल टी का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर लेवल कम करने के लिए किया जाता है, लेकिन कैमोमाइल के फूल ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करते हैं। कैमोमाइल के फूल में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर की धमनियों व रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करते हैं। जब ये धमनियां व रक्त वाहिकाएं रिलेक्स हो जाती हैं तो हाई ब्लड प्रेशर लेवल अपने आप कम होने लगता है।
सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं के मामलों को कम करे के लिए भी कैमोमाइल फूलों का सेवन किया जा सकता है। रक्त वाहिकाओं और धमनियों के रिलेक्स करने से हार्ट को फायदा तो मिलता ही है साथ ही इन फूलों में स्ट्रेस लेवल कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। अच्छी नींद लेना भी हार्ट के लिए बेहद जरूरी होता है और कैमोमाइल के फूलों का सेवन करके अच्छी नींद आती है।
कैमोमाइल टी की तरह कैमोमाइल के फूलों का सेवन करना भी काफी आसान है। आप दो से तीन कैमोमाइ के फूल लें उन्हें अच्छे से धोकर कुछ टुकड़ों में तोड़ लें। अब शाम के समय उन्हें एक गिलास पानी में डालकर रख दें। सुबह फूलों को पानी में ही निचोड़ लें और फिर पानी का सेवन करें। इसके अलावा कैमोमाइल के फूलों को सूखा कर उनका पाउडर भी बनाया जा सकता है और रोज आधा छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ आप यह पाउडर ले सकते हैं।
यह लेख पूरी तरह से जानकारी के उद्देशय से लिखा गया है और इसका इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए। ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ना कई जानलेवाल समस्याएं पैदा कर सकता है और इसलिए इसे कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से घर पर मशीन से जांच करने के साथ-साथ समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।