Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर धोते समय सिर्फ एक गलती के कारण होने लगता है डैंड्रफ, इन 3 घरेलू तरीकों से करें दूर

सर्दियों में सिर धोते समय भी हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण हमें रूसी की समस्या हो जाती है, जिसके बारे जिनके बारे में इस लेख में बताया गया है। साथ ही हम आपको इसके घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं।

सिर धोते समय सिर्फ एक गलती के कारण होने लगता है डैंड्रफ, इन 3 घरेलू तरीकों से करें दूर

Written by Mukesh Sharma |Published : November 27, 2022 12:02 PM IST

अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में लोगों के ज्यादा डैंड्रफ की शिकायत रहती है। इस बारे में माना जाता है कि कुछ लोग सर्दियों में सिर को कई दिनों में धोते हैं, जिस कारण से उन्हें डैंड्रफ की शिकायत रहने लगती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि सर्दियों में चलने वाली शुष्क व ठंडी हवाएं सिर की ऊपरी सतह को सुखा देती हैं, जिस कारण से रूसी की शिकायत रहने लगती है। समय पर और अच्छे से सिर धोने से रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को समय पर सिर धोने के बावजूद भी यह शिकायत रहती है, ऐसा क्यों होता है? बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है कि सर्दियों में समय-समय पर सिर धोने के बाद भी उन्हें रूसी की समस्या रहती है और वे इसके कारण का पता नहीं लगा पाते हैं। दरअसल, ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक है सिर धोते समय की जाने वाली गलतियां। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक गलती के बारे में बताने वाले हैं।

सिर धोते समय न करें ये गलती

सर्दियों में सिर धोते समय कुछ गलतियां करने के कारण भी आपको डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की आदत ऐसी होती है कि वे कुछ ज्यादा ही गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन सिर में ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करना रूसी पैदा कर सकता है। अगर आपको भी बार-बार सिर धोने के बाद भी रूसी होती है, तो सुनिश्चित करें कि कहीं आप ज्यादा गर्म पानी से तो सिर नहीं धो रहे हैं।

क्यों गर्म पानी से होती है रूसी

सर्दियों में सिर की त्वचा शुष्क हो जाती है और उसके ऊपर गर्म पानी डालने से त्वचा की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। क्षति होने के बाद सफेद परत बनने लगती है, जिस कारण से डैंड्रफ हो जाता है। साथ ही गर्म पानी से बालों के छिद्र की जड़ खुल जाती है, जिससे ठंडी हवाएं अंदर तक सिर की त्वचा को सुखा देती है। इसलिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल सिर धोने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Also Read

More News

कैसे पानी का करें इस्तेमाल

सर्दियों में सिर धोने के लिए आपको गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा पानी आपके सिर की त्वचा के लिए तो सही है, लेकिन आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुना पानी सिर की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

इन घरेलू तरीकों से करें दूर

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी - बार-बार डैंड्रफ की समस्या को मुत्लानी मिट्टी और हल्दी की मदद से दूर किया जा सकता है। सिर के लिए आप कच्ची हल्दी का उपयोग करें, जिसमें आपको सबसे पहले हल्दी की एक गांठ को अच्छे से पीस लेना है। एक चम्मच पीसी हुई कच्ची हल्दी में एक चम्मच मुल्तानी लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नीम और दही

नीम के पत्तों को अच्छे के ग्राइंडर में पीस लें और उसमें दही मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से अपनी बालों की जड़ों में और जहां पर डैंड्रफ ज्यादा है वहां पर लगाएं। ऐसा करने के आधे घंटे बाद इसे हल्के शैंपू के साथ धो लें और धूप में सिर को सुखाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नींबू और नारियल का तेल

पहले बालों को अच्छे से धो के सुखा लें और फिर एक-एक चम्मच नींबू व नारियल का तेल मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें। अगर कम पड़ रहा है, तो इनकी मात्रा को थोड़ा बढ़ाया भी जा सकता है। मसाज करने के आधे घंटे बाद आप इसे गुनगुने पानी व हल्के शैंपू के साथ धोकर निकाल सकते हैं।