सर्दियों में इन 2 कारणों से होती है कब्ज, लेकिन सिर्फ एक छोटा सा काम करके आप भी पा सकते हैं राहत

Sardiyo me Kabj Kyu Hoti Hai : कुछ लोगों को सर्दियां आते ही कब्ज होने लगती है, जिसके पीछे एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन कारणों के बारे में बताएंगे और साथ ही में इसके लिए कुछ नुस्खे भी बताएंगे।

सर्दियों में इन 2 कारणों से होती है कब्ज, लेकिन सिर्फ एक छोटा सा काम करके आप भी पा सकते हैं राहत

Written by Mukesh Sharma |Published : December 24, 2025 5:56 PM IST

Why Do I Get Constipated In Winter: हर किसी को पता है कि सर्दियों में लोगों का वजन बढ़ जाता है, क्योंकि हम ज्यादा तला-भुना, ज्यादा मीठा और हाई फैट वाले फूड्स खाने लगते हैं। लेकिन ये चीजें खाने के दौरान हमारा ध्यान सिर्फ हमारे वजन पर ही रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम पर ध्यान नहीं होता है। सर्दियों में लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत ज्यादा रहती है और कब्ज एक बेहद परेशान कर देने वाला समस्या बन जाती है। कब्ज के मामले इतने कोमन हो चुके हैं कि लोगों ने दवाें ले लेकर पेट साफ करने की आदत डाल ली है। लेकिन बार-बार कब्ज की दवाएं लेना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं और इनसे कब्ज को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे जरूरी उसके कारण को जानना है, क्योंकि जब तक कब्ज के अंदरूनी कारण को ठीक नहीं किया जाएगा तब तक कब्ज पूरी तरह से ठीक नहीं होगी। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण सर्दियों में अक्सर कब्ज की समस्या होने लगती है।

सर्दियों का खराब खानपान

सर्दियों का मौसम में हर कोई “फूडी” बन जाता है यानी खानी का शौकीन हो जाता है। लेकिन सर्दियों में खाने के शौकीन अक्सर खाना ऐसा खाते हैं, जो पेट के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है। सर्दियों में लोग अक्सर तला-भुना, ज्यादा मीठा या ज्यादा फैट वाला खाना खाते हैं। हमारे पाचन तंत्र के अंगों जैसे पेट, लिवर और आंत आदि के लिए के लिए ऐसे फूड्स अच्छे नहीं माने जाते हैं। सर्दियों में लोग ऐसे फूड्स ज्यादा खाने लगते हैं, जिससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है और कब्ज की दिक्त बढ़ जाती है।

सर्दियों में आलसीपन

खराब खान-पान के अलावा सर्दियों की एक चीज और है, जो कब्ज का कारण बन जाती है। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग सुबह व शाम को एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं और बाहर निकलना भी बंद कर देते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण भी पाचन क्रिया ठीक से काम करना बंद कर देती है और कब्ज जैसी शिकायत होने लगती है।

Also Read

More News

कैसे करें बचाव

जैसा कि हम आपको ऊपर ही बता चुके हैं कि कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए उसके कारण को खत्म करना बहुत जरूरी है। अगर सर्दियों में इन्हीं कारणों से कब्ज हो रही है, तो इन आदतों को बदलना होगा। इसलिए अपनी डाइट में खूब फलों व सब्जियों को शामिल करें, गुनगुना पानी पिएं और साथ ही में एक्सरसाइज व फिजिकल एक्टिविटी करते रहें। इसके साथ-साथ रात को दूध में गुड़ डालकर पीना, दूध या दही के साथ इसबगोल लेना, रातभर पानी में भीगे हुए चीया सीड्स व फ्लेक्स सीड्स आदि का सेवन करना भी कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, जरूरी नहीं है कि कब्ज इनके कारण ही हो कई बार कब्ज शरीर के अंदर किसी अंदरूनी बीमारी से भी हो सकती है। खासतौर पर अगर आप सही डाइट ले रहे हैं और एक्सरसाइज आदि भी कर रहे हैं और फिर भी आपको कब्ज हो जाती है तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है और ऐसे में आपको डॉक्टर से इस बारे में एक बार बात कर लेनी चाहिए। ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या न हो पाए।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।