Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इन चीजों की कमी के कारण फटने लगते हैं होंठ, ये तरीके अपनाकर वापस मुलायम बनाएं अपने लिप्स

Chapped lips causes: बार-बार होंठ फटना सिर्फ बदलते मौसम की समस्या नहीं है बल्कि यह शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। इस लेख में जानें किस चीजों की कमी के कारण होंठ फटते हैं और इसे दूर कैसे किया जा सकता है।

शरीर में इन चीजों की कमी के कारण फटने लगते हैं होंठ, ये तरीके अपनाकर वापस मुलायम बनाएं अपने लिप्स

Written by Mukesh Sharma |Published : October 28, 2022 11:47 AM IST

Chapped lips home remedy: होंठ फटने की समस्या ज्यादातर सर्दियों के समय में देखी जाती है और खासतौर पर जब मौसम में बदला हो रहा हो। लेकिन हर बार सर्दियों के कारण ही होंठ नहीं फटते हैं कई बार यह शरीर में होने वाले किसी पोषक तत्व की कमी के कारण भी हो सकता है। यही कारण है कि कई बार होठों पर बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ मुलायम नहीं हो पाते हैं और फटे ही रहते हैं। इस लेख में हम होंठ फटने के ऐसे ही कारण के बारे में जानने वाले हैं, जिन्हें सामान्य लिप बाम से ठीक नहीं किया जा सकता है और इसलिए लिए विशेष घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत होती है। अगर बदलते मौसम में या अन्य किसी कारण से आपके होंठ भी फटते हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। जानें होंठ फटने का कारण और उसका इलाज ()

पोषक तत्वों की कमी (Deficiency of nutrients)

वैसे तो बदलते मौसम में होंठ फटना आम बात होती है लेकिन अगर आपके शरीर में विटामिन बी की कमी हो गई है, तो भी आपके होंठ फट सकते हैं। इसके अलावा अगर होंठ फटने के साथ-साथ आपके मुंह का स्वाद भी बिगड़ा हुआ है, तो विटामिन बी की कमी के साथ जिंक व आयरन की कमी भी हो सकती है। ऐसी स्थितियों में होंठ फटने की समस्या सामान्य लिप बाम से ठीक नहीं हो पाती है और बार-बार यह समस्या होने लगती है।

शरीर में पानी की कमी (Dehydration)

साथ ही अगर शरीर में पानी की कमी है, तो भी होंठ फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों में होंठ फटने के साथ-साथ बार-बार मुंह सूखना, ज्यादा प्यास लगना और पीला पेशाब आना आदि लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसी स्थितियों के जल्द से जल्द इलाज कराना जरूरी होता है और ऐसा न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Also Read

More News

ऐसे बनाएं लिप्स को सॉफ्ट (how to soften lips at home)

फटे होंठों के ठीक करने के लिए आपको उसके कारण का पता होना जरूर है और अगर शरीर में उपरोक्त में से किसी चीज की कमी के कारण होंठ फट रहे हैं तो यह तरीके अपनाए जा सकते हैं। अगर आपको होंठ बार-बार फट रहे हैं, निम्न उपाय करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
  • पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
  • डाइट सही नहीं है डॉक्टर से पूछ कर सप्लीमेंट्स लें
  • होंठो पर बार-बार जीभ न लगाएं
  • मास्क का इस्तेमाल करें (जो हवा लगने से बचाएगा)

बनाएं खास लिप बाम (how to make lip balm)

बार-बार होंठ फटने के कारण शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट के साथ ऐसा लिप बाम की जरूरत है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व मिले। लिप बाम बनाने के लिए आपको मोम, शहद, विटामिन कैप्सूल और नारियल का तेल आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। इन चीजों से बना लिप बाम आपके होठों को मुलायम रखता है और साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व होंठों को फटने से रोकते हैं।