Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर कुछ लोगों को अचानक सीने में दर्द (chest pain) जैसा महसूस होता है। ऐसा होने पर लोगों को लगता है कि कहीं ये हार्ट अटैक (Heart Attack) का लक्षण तो नहीं। बेशक, कई बार सीने में तेज दर्द होना हार्ट अटैक का लक्षण होता है, लेकिन कई बार यह गैस बनने के कारण भी होता है। हालांकि, लगातार आपको चेस्ट पेन हो, तो बेहतर है कि डॉक्टर से संपर्क करें। कई अन्य कारणों से भी सीने में दर्द हो सकता है। इन कारणों को जानने के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को भी जानेंगे, जो सीने में दर्द (chest pain home remedies in Hindi) होने पर तुरंत राहत दे सकते हैं...
लोगों को अलग-अलग कारणों से छाती में दर्द महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द बायीं तरफ तो कुछ को दायीं तरफ दर्द होता है। कई बार यह काफी हल्का होता है, तो कई बार काफी तेज भी होता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल भी ना करें। छाती में दर्द का मुख्य कारण हार्ट अटैक, एन्जाइना, हार्ट के ब्लड वेसल्स में रुकावट होने, हार्ट की मांसपेशियों में सूजन आना, दिल की बड़ी रक्त वाहिका में कोई समस्या होने पर भी दर्द हो सकता है। इसके साथ ही निमोनिया होने, ब्लड क्लॉट बनने, फेफड़ों के आसपास सूजन होना, पैनिक अटैक, सीने में जलन, पेट में ऐंठन के कारण सीने में दर्द हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां लिखी गई सभी जानकारियां और सलाह सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। सीने में दर्द को नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। इससे संबंधित किसी भी घरेलू नुस्खों, उपायों को आजमाने से पहले स्पेशलिस्ट, एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।)