Home Remedies For Ankles Pain: एड़ियों के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये जबरदस्त नुस्खा, मिनटों में छूमंतर हो जाएगा दर्द
Home Remedies For Ankles Pain: एड़ियों के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये जबरदस्त नुस्खा, मिनटों में छूमंतर हो जाएगा दर्द
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के अनुसार ज्यादातर मामलों में मोच आना एड़ियों में दर्द का कारण (Causes Of Ankle Pain) बनता है और करीब 80% एंकल में चोट लगने का कारण भी मोच आना ही होता है।
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 30, 2021 4:31 PM IST
Image credits by: एड़ी के दर्द से राहत दिलाने में सेंधा नमक और पानी भी जबरदस्त असर करता है.
एड़ियों में दर्द होना बहुत कॉमन बात है और ये किसी को भी हो सकता है। मेडिकल में एड़ियों में दर्द होने की स्थिति को एंकल पेन कहते हैं। किसी मेडिकल कंडीशन के कारण, अर्थराइटिस, मोच आना और पैर मुड़ना आदि एड़ियों में दर्द का कारण बन सकते हैं। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के अनुसार ज्यादातर मामलों में मोच आना एड़ियों में दर्द का कारण (Causes Of Ankle Pain) बनता है और करीब 80% एंकल में चोट लगने का कारण भी मोच आना ही होता है। मोच तब आती है जब लीगामेंट (वह ऊतक जो हड्डियों से कनेक्ट होता है) में खिचांव आ जाता है या वो ओवरस्ट्रेच हो जाती है। हालांकि कई बार इसके अलावा भी अन्य कई कारणों से एड़ी में मोच आ जाती है। आज हम आपको एड़ी में दर्द होने के मुख्य कारण बताने के साथ ही इससे निपटने के लिए जबरदस्त घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Ankles Pain In Hindi) भी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
एड़ियों में दर्द होने के कारण (Ankle Pain Causes)
अर्थराइटिस खासकर ऑस्टियोअर्थराइटिस
गाउट(जब खून में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो गाउट की दिक्कत होने लगती है। यह गठिया का ही एक प्रकार है।)
नर्व डैमेज होना
एड़ी में मोच आना
ब्लड वेसल्स का ब्लॉक होना
ज्वॉइंट्स में इंफेक्शन होना, आदि।
एड़ियों के दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Ankle Pain)
हल्दी में आयुर्वेद में एक औषधी की उपाधि दी गई है। हल्दी इतनी पॉवरफुल होती है कि कई रोगों को खत्म कर सकती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी एड़ी के दर्द से भी राहत दिलाती है। जब आपकी एड़ी में दर्द हो तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर पीएं। 1 दिन में 2 ग्लास दूध पीने से काफी आराम मिलेगा।
एड़ी के दर्द से राहत दिलाने में सेंधा नमक और पानी भी जबरदस्त असर करता है। इसके लिए गुनगुने पानी से थोड़े ज्यादा गर्म पानी में दो चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इसे मिक्स कर लें। अब इसमें अपने पैरों को करीब आधे घंटे के लिए डालकर रखें। इसके बाद पैरों को नॉर्मल पानी से धोने के बाद थोड़ी देर के लिए जुराबें पहन लें। इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।
एड़ी में बर्फ लगाने से भी दर्द से आराम मिलता है। इसके लिए किसी प्लास्टिक की पन्नी में बर्फ रखें और इसे एड़ी में दर्द वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट तक एड़ी में बर्फ लगाने से आपको दर्द से आराम मिल जाएगा।
दर्द से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
कोशिश करें कि सुबह-शाम हरी घास में कम से कम 15 मिनट टहलें।
जब भी आपको दर्द की शुरुआत हो तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें।
बैलेंस डाइट को फॉलों करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
स्थायी उपचार के तौर पर फिजियोथेरेपिस्ट कई तरह के व्यायाम, वैक्स हीट, टेन्स, अल्ट्रासॉनिक वेव्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑल्टरनेट बाथ (सिलसिलेवार तरीके से गर्म व ठंडी सिकाई), पैरों के नीचे बॉल रखकर घुमाने का व्यायाम आदि तरीके अपनाए जाते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.