
Also Read
दाढ़ी की ग्रोथ को हफ्तेभर में बढ़ाएगा कैस्टर ऑयल, बीयर्ड दिखेंगी हेवी और घनी
अब वो समय नहीं है जब सिर्फ महिलाएं ही अपने लुक को लेकर सीरियर रहें या अपनी पर्सनेलिटी के बारे में सोचें! बल्कि आज के समय में पुरुष भी खुद को किसी से कम दिखाना नहीं चाहते हैं। फिर चाहे वह उनका ड्रेसिंग सेंस हो या फिर उनका लुक। लड़कों का लुक उनकी दाढ़ी से काफी बदल जाता है। हैवी और बड़ी दाढ़ी पुरुषों के लुक में चार चांद लगा देती है। लेकिन समस्या यह है कि आजकल लड़के हल्की और कम दाढ़ी से जूझ रहे हैं। यूं तो आपकी दाढ़ी की ग्रोथ आपकी जीन्स पर निर्भर करती है। लेकिन कई बार लाइफस्टाइल में अपनाई गई गलत आदतों और सही तरीके को फॉलो न करने के कारण भी दाढ़ी की ग्रोथ नहीं बढ़ पाती है। किसी भी चीज का इलाज यदि घरेलू नुस्खों या आयुर्वेद में ढूंंढा जाए तो वह पक्का होता है। इसलिए आज हम आपको दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कोई क्रीम या दवा न बताकर बल्कि कैस्टर ऑयल का सुझाव दे रहे हैं। कैस्टर ऑयल दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है। तो आइए जानत हैं कैसे करना है इसका यूज़-
कैस्टर ऑयल को लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। दाढ़ी बढ़ाने के लिए भी कैस्टर ऑयल कमाल का काम करता है। लेकिन इसे आपको दाढ़ी में सीधा लगाने के बजाय एक पेस्ट बनाकर लगाने की जरूरत है। मेथी दाने को भूनकर इनका पाउडर बना लें। फिर एक कटोरी में कैस्टर ऑयल गर्म करें और उसमें मेथी के दानों का पाउडर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें और दाढ़ी के बालों की जड़ों में लगाएं। नियमित ऐसा करने से दाढ़ी के बाल बढ़ सकते हैं।
1. यदि आपको फाइन लाइन्स या झुर्रियों की दिक्कत है तो अरंडी का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जो त्वचा को नरम और हाइड्रेट करता है। रात के सोते वक्त कैस्टर ऑयल को स्किन पर लगाया जा सकता है।
2. यदि आप ड्राई, पैची या सेंसटिव स्किन के शिकार हैं तब भी आपके लिए अरंडी का तेल वरदान साबित हो सकता है। यदि आपको एटोपिक डर्मेटाइटिस नामक स्किन प्रॉब्लम है तब भी कैस्टर ऑयल फायदेमंद होता है। यह स्किन को पोषण देता है।
3. हेयरफॉल, डैंड्रफ और ग्रे हेयर की प्रॉब्लम में भी कैस्टर ऑयल गजब का लाभ करता है। इस तेल से स्कैल्प की मालिश करने से रुखापन दूर होता हे और स्कैल्प को पोषण मिलता है। पोषक तत्वों से लैस होने के साथ ही अरंडी के तेल में रिकिनोइलिक एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करता है और बालों के विकास को बढ़ाता है।