... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 16, 2020 8:13 PM IST
Holding your urine for extremely long periods of time can weaken the bladder muscles over time.
Painful Urination : पेशाब करते हुए क्या आपको तेज दर्द महसूस हुआ है? अगर हां, तो यह एक आम बात नहीं है, खासकर तब जब यह आपको अक्सर दर्द का सामना करना पड़ता है। पेशाब करने के दौरान तेज दर्द, पेशाब में जलन बार-बार डिस्पूरिया किडनी या फिर आंतों से संबंधित विकार होने के संकेत हो सकते हैं। पेशाब करते समय मामूली असुविधा होना आम बात है, लेकिन इस दौरान होने वाले तेज दर्द को नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। अगर दर्द सहने योग्य है, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, अगर आपको अधिक दर्द महसूस हो (Painful Urination) रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आज हम आपको पेशाब के दौरान होने वाले दर्द के कुछ घरेलू उपाचर बताने जा रहे हैं। इलायची और लौंग दो ऐसी चीजें हैं, जो पेशाब में हो रहे जलन से आपको राहत दिला (Painful Urination) सकती हैं।
यूरीन निकालते समय पेशाब में होने वाले दर्द और जलन को मेडिकल की भाषा में डिस्यूरिया कहते हैं। यह एक तरह का संक्रमण रोग है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे अधिक प्रभावित होती हैं। डिस्यूरिया या फिर पेशाब में जलन को अधिकतर लोग एसटीडी और यूटीआई से जोड़ते हैं, लेकिन इस स्थिति के लिए कुछ अन्य छिपे हुए कारण हो सकते हैं, जो आप डॉक्टर से चेकअप करवा कर पता लगा सकते हैं। चलिए आज इसके बचाव के घरेलू उपचार जानते हैं, जिसे आप आजमा कर देख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घरेलू उपाय कोई डॉक्टर की ही हुई दवा नहीं, जिसपर आप पूर्ण रूप से भरोसा करें। गंभीर स्थिति होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
इलायची सिर्फ माउथ प्रेशनर के रूप में ही नहीं, बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं के इलाज में भी काम आता है। इसके सेवन से डिस्यूरिया या यूटीआई के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इलायची में प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक के गुण पाए जाते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। किडनी के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेशाब में हो रही जलन शांत होती है। आप रोजाना दूध में इलायची डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
लौंग एक नहीं कई, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए गुणकारी माना जाता है। वजन घटाने से लेकर सर्दी खांसी जुकाम के लिए लौंग काफी अच्छा माना जाता है। इसमें संक्रमण संबंधी समस्याओं, बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों को मारने के लिए एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। हालांकि, लौंग का अधिक सेवन शरीर के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। बेहतर है कि लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। करीब दो सप्ताह तक इस पानी का सेवन करें। मूत्र संबंधी सभी समस्याओं के लिए पानी एक बहुत ही अच्छा समाधान होता है, इसलिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
दूध में घी मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत, दूर होंगे पेट के सभी रोग
गाय का घी खाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी, दूर होती हैं ये बीमारियां