क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Kya Ankho me Rose Water Dal Skte Hai: गुलाब जल त्वचा के लिए अच्छा होता है। कई लोग आंखों में भी गुलाब जल डालते हैं। लेकिन, क्या वाकई आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं?

क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें
VerifiedVERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Written by Anju Rawat |Published : April 10, 2025 1:21 PM IST

Rose Water for Eyes: ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल शामिल करते हैं। गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा की ड्राईनेस दूर करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। कोई गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर, तो कोई टोनर या फेस पैक के रूप में करता है। लेकिन, कुछ लोग गुलाब जल का इस्तेमाल आईकेयर (Rose Water for Eyes in Hindi) के लिए भी करते हैं। कहा जाता है कि आंखों में गुलाब जल डालने से, आंखों से सभी कण और गंदगी निकल जाती है। गुलाब जल आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि आंखों में गुलाब जल डालने से बचना चाहिए। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। जैसे- क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? आंखों में गुलाब जल डालने से क्या होता है? आंखों में गुलाब जल डालने का सही तरीका क्या है? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इनके बारे में-

क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं?- Can we Use Rose Water in Eyes

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “जी हां, आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। आंखों के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब जल, आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है।”

डॉ. श्रेय बताते हैं कि गुलाब जल पित्त शामक होता है। आपको बता दें कि आंखें आलोचक पित्त का स्थान है। आलोचक पित्त में बढ़ी हुई गर्मी से आंखों में जलन, सूजन, तनाव और ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गुलाब जल आंखों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या होती है, तो आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। आंखों में मेडिकेटेड गुलाब जल ही डालें।

TRENDING NOW

Also Read

More News

आंखों में गुलाब जल डालने के फायदे- Benefits of Putting Rose Water in Eyes in Hindi

  1. गुलाब जल डालने से आंखों की जलन शांत होती है।
  2. गुलाब जल आंखों की थकान और खुजली को भी ठीक करता है।
  3. गुलाब जल डालने से आंखों की गंदगी साफ होती है।
  4. गुलाब जल आंखों में जमी धूल-मिट्टी को बाहर निकालने में मदद करता है।
  5. आंखों की एलर्जी और रेडनेस को कम करने के लिए भी आप गुलाब जल डाल सकते हैं।
  6. गुलाब जल आंखों की ड्राईनेस को दूर करता है।

आंखों में गुलाब जल डालने पर बरतें ये सावधानियां

  1. आंखों में गुलाब जल डालने से पहले आपको त्वचा पर इसके रिएक्शन को जरूर देखना चाहिए।
  2. अगर त्वचा पर गुलाब जल लगाने से एलर्जी और रेडनेस जैसी समस्याएं होती हैं, तो इसे आंखों में डालने से बचें।
  3. आई इंफेक्शन होने पर भी आपको आंखों में गुलाब जल डालने से बचना चाहिए।
  4. अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो भी एक्सपर्ट की राय पर ही गुलाब जल को आंखों में डालें।
  5. आंखों में हमेशा मेडिकेटेड गुलाब जल ही डालना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।