
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 31, 2025 6:59 AM IST
Chuna for warts
What Kills Warts Quickly : चेहरे, गर्दन और पीठ के आसपास कई बार अनचाहे मस्से होने लगते हैं, जो स्किन की वृद्धि के कारण होता है। यह देखने में कठोर स्किन होती है, जो वायरस के संक्रमण के कारण होते हैं। यह आमतौर पर स्किन की ऊपरी परत को संक्रमित करते हैं। यदि किसी कट या डैमेज स्किन वाला व्यक्ति किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वायरस तेजी से फैल सकता है। मस्से जिस जगह पर उगते हैं, उसके आधार पर ये कई प्रकार के होते हैं। मस्से के हटाने को आप घर पर मौजूद कई नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं, जिसमें चूने का इस्तेमाल करना भी शामिल है। चूने से मस्से को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं चूने से मस्सा किस तरह हटाएं ( Chuna se Masse Kaise Hataye ) ?
मस्से को हटाने के लिए कई लोग चूने का प्रयोग करते हैं। चूना कभी-कभी अपने अम्लीय गुणों से डेड स्किन को हटाने की क्षमता रखता है। लेकिन इससे गंभीर रूप से जलन और प्रभावित हिस्से पर निशान हो सकते हैं। मस्सों को हटाने के लिए चुने का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है।
अगर आप चूने की मदद से मस्से को हटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक चुटकी चूना लें, इसमें थोड़ा सा घी मिलाएं। अब इसे अच्छे से फेंट लें। तैयार मिश्रण को मस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसी तरह कम से कम दिन में 2 से 3 बार चेहरे पर चूना लगाएंं। इससे मस्से को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
स्किन से अनचाहे मस्सों को हटाने के लिए नींबू और चूने का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए चुटकीभर चूना लें, इसमें नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को मस्से से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे मस्से की परेशानी को कम किया जा सकता है।
मस्से की परेशानी को कम करने के लिए चूना और लहसुन के पेस्ट का प्रयोगकिया जा सकता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 1 चम्मच चूना लें, इसमें लहसुन का पेस्ट मिक्स करें। अब इस मिश्रण को मस्से से प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
अनचाहे मस्से की परेशानी को कम करने के लिए चूने और एलोवेरा के रस का प्रयोग किया जा सकता है। इस मिश्रण का प्रयोग करने के लिए आप 1 चम्मच एलोवेरा का जूस लें। इसमें चूना मिलाएं और फिर इसे अपने मस्से पर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। अब इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे कुछ ही दिनों में मस्से हल्के हो जाएंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।