
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 1, 2023 11:05 AM IST
Camphor Benefits In Piles: पाइल्स या बवासीर की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान रहते हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी या कब्ज इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। इस बीमारी में मलाशय के भीतरी और बाहरी हिस्से में सूजन आने लगती है। इसकी वजह से मल त्याग करने में दिक्कत होती है और कई बार ब्लीडिंग भी होने लगती है। पाइल्स होने पर आपको डॉक्टर से उचित परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा, कई घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से पाइल्स की समस्या का इलाज किया जा सकता है। इन्हीं नुस्खों में कपूर भी शामिल है। जी हां, आयुर्वेद में कपूर का इस्तेमाल कई बीमारियों का उपचार करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इसके प्रयोग से पाइल्स में होने वाले दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगी। तो आइए, जानते हैं कपूर पाइल्स के इलाज में कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
कपूर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाइल्स की परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। यह बवासीर में होने वाली सूजन से राहत दिलाता है। साथ ही, जलन, खुलजी और इन्फेक्शन को भी दूर करता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बवासीर के घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। कपूर का इस्तेमाल करने से बवासीर के मस्सों से भी निजात मिल सकती है।
बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए आप कपूर का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रूई को कपूर के तेल में डुबोकर इसे अपने मलद्वार पर लगाएं। ऐसा करने से बवासीर में होने वाली जलन और सूजन से राहत मिलेगी। साथ ही, मस्सों को खत्म करने में भी मदद मिलेगी।
बवासीर की समस्या दूर करने के लिए आप कपूर और अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 100 ग्राम अरंडी के तेल में एक कपूर की गोली डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ देर के बाद इसे पानी से धो दें। इससे बवासीर के मस्सों को सुखाने में मदद मिलेगी। साथ ही, खुजली, जलन और सूजन से भी राहत मिलेगी।
बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने के लिए कपूर और गुनगुने पानी का घोल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 कपूर की गोली मिलाकर घोल तैयार कर लें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इससे प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। इससे दर्द से भी आराम मिलेगा और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा।
बवासीर की समस्या में कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.