1 नहीं इन 4 कारणों से होता है पैरों के तलवों में दर्द, राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय

Pair Ke Talwe Mein Dard Ka Ilaj :  पैरों के तलवों में दर्द की परेशानी के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कम करने का तरीका क्या है?

1 नहीं इन 4 कारणों से होता है पैरों के तलवों में दर्द, राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय

Written by Kishori Mishra |Updated : August 7, 2025 6:05 PM IST

Pair Ke Talwe Mein Dard Ka Ilaj : भागदौड़ भरी जिंदगी में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती रहती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अक्सर शरीर के अलग-अलग हिस्सो में दर्द की शिकायत रहती है। शरीर के इन हिस्सों में महिलाओं का तलवा भी शामिल है। अक्सर आपने देखा होगा कि घर के काम करने के दौरान महिलाओं को तलवों में काफी दर्द रहता है। इसका कारण लंबे समय तक खड़ा होना हो सकता है। साथ ही कई बार शरीर का वजन ज्यादा होने की वजह से अगर आप ज्यादा देर तक खड़े रहते हैं, तो इससे तलवों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा तलवों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं तलवों में दर्द के कारण और उपचार (Pair ke Talwo me dard ka kaaran  ) क्या है?

तलवों में दर्द का कारण क्या है? - Pair Ke Talwe Mein Dard Ka Karan

तलवों में दर्दी क वजह प्लान्टर फैस्कीटिस हो सकती है। यह पैरों से जुड़ी परेशानी की मुख्य वजह हो सकती है। यह ऑर्थोपेडिक परेशानी है, जिसकी वजह से तलवों के टिश्यूज में सूजन आने लगती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • अधिक समय तक चलना
  • तलवों में चोट लगना
  • तलवों में सूजन पैदा होना
  • पैर फ्रैक्चर होना, इत्यादि।

तलवों में दर्द को कैसे करें कम? - Pair Ke Talwe Mein Dard Ka Ilaj

गर्म बोतल से तलवों की करें मसाज

अगर आपके तलवों में काफी तेज दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक कांच की बोतल लें। इसमें पानी भर लें। इसके बाद इस गर्म पानी से भरे हुए बोतल की तलवों से अच्छी तरह से मसाज करें। इससे तलवों का दर्द और तनाव कम हो सकता है। 

Also Read

More News

वहीं, आप कोल्ड मसाज भी कर सकते हैं। इसके लिए एक प्लास्टिक की बोतल लें, इसमें पानी भरकर फ्रिजर में रख दें। जब बोतल का पानी जम जाए, तो इसमें एक कपड़ो लपेटकर अपने तलवों की मसाज करें। इससे दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है। 

एक्यूप्रेशर की लें मदद 

तलवों में होने वाले दर्दको कम करने के लिए आप एक्यूप्रेशर की मदद लें सकते हैं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है। एक्यूप्रशेर करने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद लें।

TRENDING NOW

हल्दी के पानी से सिंकाई

हल्दी के पानी से पैरों की सिंकाई करने से भी तलवों के दर्द से आराम पा सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा हल्दी और नमक डाल लें। अब अपने पैरों को कुछ मिनटों के लिए इसमें डुबोकर रखें। ऐसा करने से तलवों के दर्द से आराम मिल सकता है।