सर्दियां बढ़ते ही क्यों होने लगता है हड्डी का दर्द, अगर आप भी हैं परेशान तो जानें कैसे करें इसका घर पर इलाज

Bone pain in winter: ठंड के मौसम में हड्डी में दर्द के ज्यादा मामले देखे जाते हैं, लेकिन आपको उनके लिए बार-बार पेन किलर लेने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से हड्डी के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 25, 2024 2:09 PM IST

Home treatment for bone pain in winter: वैसे तो उम्र के साथ-साथ हड्डियों व जोड़ों में दर्द होने की समस्या आम हो जाती है। लेकिन ठंड के मौसम में कई बार यह समस्या उम्र से पहले ही होने लगती है। ठंड के मौसम में कई ऐसे कारण हैं जिनके कारण हड्डियों में दर्द होने लगता है या फिर पहले से ज्यादा दर्द होने लगता है। सर्दियों के मौसम में हड्डियों कमजोर पड़ने लगती हैं और साथ ही मांसपेशियों का लचीलापन भी कम पड़ने लगता है। यही कारण है कि हड्डियां सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा कमजोर पड़ जाती हैं और दर्द होना लगता है। इससे निपटने के लिए ज्यादातर लोगों को पेन किलर लेने लगते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे व नेचुरल तरीके भी हैं, जिनकी मदद से हड्डी के दर्द को कम किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले हमें सर्दी में हड्डियों का दर्द होने के कारण के बारे में जानना होगा और फिर हम उसके घर पर इलाज के बारे में जानेंगे।

हड्डी के दर्द के कारण (Possible causes of bone pain)

1. ठंडे तापमान से जोड़ों और मांसपेशियों में जकड़न।

2. विटामिन डी की कमी, क्योंकि सर्दियों में धूप कम मिलती है।

3. गठिया (आर्थराइटिस) जैसी समस्याएं ठंड में अधिक प्रभाव डालती हैं।

4. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का कमजोर होना।

घर पर हड्डी के दर्द का इलाज (Home Treatment for bone pain)

गर्म पानी से सिकाई व तेल मालिश

गर्म पानी से सिकाई करना सर्दियों में हड्डी और जोड़ों के दर्द को कम करने का सबसे आसान तरीका है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम देता है। सरसों के तेल में थोड़ा लहसुन मिलाकर मालिश करें। यह जोड़ों की जकड़न को कम करता है और दर्द से राहत देता है।

मेथी, हल्दी और अदरक का सेवन

मेथी, हल्दी और अदरक में प्राकृतिक सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो हड्डियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। मेथी जोड़ों को मजबूत बनाती है, हल्दी सूजन घटाती है और अदरक रक्त प्रवाह को बढ़ाकर मांसपेशियों की जकड़न को कम करता है। इन्हें आहार में शामिल कर राहत पाई जा सकती है।

सूरज की रोशनी लें

सूरज की रोशनी विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों का दर्द और जकड़न कम होती है। रोजाना सुबह की धूप में 15-20 मिनट बिताने से हड्डियों की सेहत में सुधार होता है।

योग और स्ट्रेचिंग

योग और स्ट्रेचिंग हड्डियों के दर्द को दूर करने में बेहद लाभकारी हैं। ये जोड़ों को लचीला बनाते हैं, मांसपेशियों की जकड़न कम करते हैं और रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं। नियमित योग, जैसे वज्रासन और भुजंगासन और हल्की स्ट्रेचिंग से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और दर्द में राहत मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source