महिलाएं रोज खाएं बस 2 खजूर, हड्डियों में दर्द और मोटापा जैसी इन 5 समस्याओं का है रामबाण इलाज

महिलाओं के लिए खजूर के फायदे: खजूर महिलाओं में कमजोरी दूर करता है। साथ ही ये मीठे की क्रेविंग को दूर करने और वेट बैलेंस रखने में भी मददगार है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 24, 2022 12:33 PM IST

खजूर( Dates benefits) का स्वाद जहां मन को खुश करता है वहीं, ये आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि खजूर महिलाओं की (Dates benefits for women) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, खजूर पोषण से भरपूर होते हैं और इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इसकी खास बात ये है कि ये हाई ग्लाइसेमिक फूड है जो कि डायबिटीक महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हैं। साथ ही महिलाओं की सेहत के लिए खजूर खाने के फायदे (Dates benefits in hindi) अनेक हैं। कैसे, जानते हैं।

महिलाओं के लिए खजूर के फायदे-Dates benefits for women in hindi

1. प्रेग्ननेंसी में फॉलिक एसिड की कमी को दूर करता है-Folic acid deficiency in pregnancy

प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड की कमी अक्सर देखी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों के विकास में मदद करता है। इसके अलावा ये यह विटामिन बी16 यानी कि फोलिक एसिड से भी भरपूर होता है, जो जन्म दोषों की दर को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और मां औप बच्चे दोनों की इम्यूनिटी बढ़ाता है।

2. हड्डियों को मजबूती देता है-Good for bone health

खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। जैसे कि जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं, उनमें हड्डी के फ्रैक्चर से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा होती है। खजूर आपकी हड्डी को मजबूत बना सकता है और फ्रैक्चर को रोकता है। साथ ही जिन लोगों हड्डियों में दर्द की समस्या होती है उनके लिए यह फायदेमंद है।

3. वजन घटाने में मददगार-Good for Weight loss

खजूर वजन घटाने में काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बड़ी आंत में अवशोषण को धीमा कर देती है। यह आपको लंबे समय तक के लिए भरा हुआ महसूस कराता है जिससे हमें ज्यादा भूख नहीं लगती। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर होता है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में मददगार है। साथ ही ये क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मददगार है जो कि वेट लॉस करने के लिए बेहद जरूरी है।

4. दिल के स्वास्थ्य में सुधार-Beneficial for Heart Health

रोजाना दो खजूर आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस के गठन को रोकने और हृदय रोगों को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा रोजाना 2 खजूर खाना कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

5. अनियमित पीरियड्स में है फायदेमंद-Dates benefits for irregular periods

जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है उनके लिए खजूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये खून की अशुद्धियों को दूर करता है। इसके अलावा पीडियड्स और एनीमिया से जुड़ी समस्याओं के लिए खजूर एक कारगर उपाय है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और अनियमित पीरियड्स को संतुलित करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source