... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 9, 2020 12:45 PM IST
कोरोनावायरस से बचने के लिए हवा का शुद्ध होना है जरूरी, जूही चावला ने शेयर किया एयर फिल्टर करने का देसी नुस्खा
Home Remedies of Air Purifying : कोरोनावायरस ने दुनिया (Coronavirus Prevention) में तबाही मचा रही है। इस वायरस ने लोगों के जीने का तौर-तरीका काफी बदल दिया है। अब लोग इस वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई का बहुत ही ध्यान रख रहे हैं। हर कोई घर से फेस मास्क लगाकर निकल रहा है, बार-बार होथ धोना और हर एक चीज को सैनिटाइज करने जैसी आदते लोगों ने अपने डेली रुटीन (Change Daily Routine) में शामिल कर ली हैं। ऐसे में घर की हवाओं को स्वच्छ (Air Purifying) रखना भी बहुत ही अहम हो गया है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला (Bollywood Actress Juhi Chawla) ने एल्कोहल बेस्ड महंगे प्यूरीफायर के बदले एक देसी नुस्खा अपने इंस्टाग्राम पेज पर (Home Remedies of Air Purifying ) शेयर किया है।
जूही ने इस देसी नुस्खे से एल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर के अलावा घर की हवा को शुद्ध करने का नुस्खा शेयर किया है। इस नुस्खे में जूही ने दो चीजों का इस्तेमाल किया है। पहला नीम और दूसरा हल्दी। आयुर्वेद में इन दोनों की चीजों को अद्भुत प्यूरीफाइंग एजेंट माना जाता है। आइए जानते हैं जूही चावला अपने घर की हवा को कैसे कर रही हैं(Home Remedies of Air Purifying ) शुद्ध-
जूही के इस नुस्खे से आप अपने घर की हवा को शुद्ध कर सकते हैं। कोरोनावायरस ने दुनियाभर के लोगों को आयुर्वेद की शक्ति में विश्वास दिलाया है।
नीम की पत्तियों को नैचुरल एयर फिल्टर के रूप में जाना जाता है। यह पत्तियां धूल कणों को फंसाता है और हवा को साफ करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही नीम की पत्तियां गैसीय प्रदूषकों को अवशोषित करती हैं। वहीं नीम के पत्ते की सतह और इसका डिजाइन इसके सतह पर अधिकतम CO2 निर्धारण में मदद करता है और SO2 जैसे अन्य प्रदूषण घटकों के विरोध में एक ढाल की तरह कार्य करता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों में रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और एंटिफंगल के गुण भी होते हैं।
दूसरी ओर, हल्दी में कर्क्यूमिन के साथ एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह श्वसन प्रणाली को राहत देता है और फेफड़ों में सूजन को कम करता है। हल्दी आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने का काम करती है। हल्दी न केवल शरीर विज्ञान पर काम करती है, बल्कि आपकी ऊर्जा प्रणाली पर भी बड़ा प्रभाव डालती है। यह ब्लड, शरीर और ऊर्जा प्रणाली को शुद्ध करता है। बाहरी शुद्धि के लिए, बस हल्दी की एक छोटी सी चुटकी लें, इसे पानी की एक बाल्टी में डालें और इससे नहा लें आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही इससे आपको फोडे-फूंसी भी नहीं होंगे।
चीन में फैल रहा कोरोना से भी खतरनाक वायरस, अबतक 7 लोगों की गई जान