डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये 2 मसाले, धड़ाम से नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Diabetes Home Remedy: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे बारे में –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 10, 2024 3:21 PM IST

Home Remedies For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसका मुख्य कारण हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। आजकल न केवल बुजुर्ग और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम हो जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों, हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है मेथी और दालचीनी

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी और दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वहीं, दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में कैसे करें मेथी और दालचीनी का सेवन?

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए मेथी और दालचीनी का पानी पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच मेथी दाना और एक इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इस पानी को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source