Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसका कोई परमानेंट इलाज उपलब्ध नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
डायबिटीज के मरीजों के लिए सौंफ बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और वजन घटाने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप रात को सोने पहले सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक पैन में एक कप पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच सौंफ डालकर करीब 5-7 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।