
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 12, 2024 6:31 PM IST
Diabetes Kaise Control Kare : डायबिटीज आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन समस्या हो चुकी है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है, जिसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों का ब्लड शुगर अचानक से बढ़ जाता है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां जैसे- पेशाब आना, प्यास लगना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल में हल्के-फुल्के बदलाव करें।
लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें सुबह उठकर दालचीनी का पानी पीना शामिल है। जी हां, सुबह उठकर अगर आप दालचीनी का पानी पीते हैं, तो काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं दालचीनी का पानी डायबिटीज को कैसे कर सकते है कंट्रोल और किस तरह करें इसका सेवन?
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-साथ मेटफॉर्मिन का गुण होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। कुछ रिसर्च में देखा गया है कि जिन चूहों को दालचीनी दी गई, उसमें हाइपोग्लाइसीमिया का उच्चतम स्तर और सीरम इंसुलिन का निम्नतम स्तर पाया गया, जिन्हें दालचीनी की उच्च खुराक दी गई थी। ऐसे में अगर आप हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी प्रभावी माना जा सकता है।
अगर आप हाई ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो दालचीनी का पानी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा लें, इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को हल्का सा गर्म करके, खाली पेट पिएं। इससे काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
दालचीनी के पानी का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। हालांकि, सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले इसका सेवन करना आपके लिए काफी हेल्दी होता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बू्ट हो सकता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.