Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट चबाएं ये हरी पत्तियां, शाम तक डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर

Diabetes Home Remedy: रोज सुबह खाली पेट इस हरे पत्ते को चबाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट चबाएं ये हरी पत्तियां, शाम तक डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर

Written by priya mishra |Updated : January 3, 2025 8:26 AM IST

Home Remedies For Diabetes: आजकल कि गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज से कम समस्या बन चुकी है। जहां पहले के समय में यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम हो जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय पर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ दवाइयों, हेल्दी खानपान और सही लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे असरदार हैं मोरिंगा की पत्तियां

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मोरिंगा की पत्तियों में औषधीय गुण से भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि मोरिंगा की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें आइसोथियोसाइनेट नामक यौगिक पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होता है। मोरिंगा की पत्तियों क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो शुगर को बेहतर ढंग से प्रोसेस करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में कैसे करें मोरिंगा की पत्तियों का सेवन?

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप  सुबह खाली पेट 8-10 ताजी मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद इन पत्तियों को धीरे-धीरे चबाएं। चबाने के बाद इसके अर्क को निगलें और बाद में पेट के बचे हुए हिस्से को थूक सकते हैं। नियमित रूप से रोजाना इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को करने कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।