... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
फटे होंठों से निकलता है खून? ये 4 घरेलू नुस्खे आपके होंठों को बनाएंगे मुलायम और खून निकलना होगा बंद
सर्दियों में स्किन का फटना एक साधारण समस्या बन चुकी है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के मॉस्चराइजर और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन सबके बीच हमारा ध्यान होंठों पर तब जाता हैं, जब ये फटने लगते हैं और इनमें से खून निकलने (blood from lips)लगता है। खून के साथ-साथ कभी कभार हम होंठों की स्किन को छील लेते हैं, जिसके कारण मिर्च-मसाला कुछ भी खाने पर उनमें तेज जलन और हल्का सा हाथ लगने पर तेज दर्द होता है। फटे होंठ (blood from lips) को मुलायम बनाने के लिए लोग लिप बाम लगाते हैं लेकिन इसमें मौजूद रसायन आपके जीभ के रास्ते शरीर के अंदर चले जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म देते हैं। अगर आपके भी होंठ सर्दियों में फट जाते हैं और उनमें से खून निकलने लगता है तो आप ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आसानी से फटे होंठों और निकलते खून से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से ये नुस्खे।
सर्दियों में फटे होंठों से निकले खून तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, और बनाएं अपने होंठों को सुंदर (home remedies of blood from lips)
अगर सर्दियों में आपके होंठ इस कदर फट जाते हैं कि उनमें से खून (blood from lips) तक निकल जाता है तो आप दूध पर आई मलाई को एक कटोरी में निकालकर रोजाना अपने फटे होंठों पर लगा सकते हैं। दिन में ऐसा तीन से चार बार तक करें ताकि आपके होंठ फिर से चिकने और सुंदर बने। दो से तीन दिन में ही ऐसा करने पर आपको मुलायम होंठ दिखाई देने लगेंगे।
फटे होंठों से खून निकलने (blood from lips) पर आपको किसी प्रकार के रसायन युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको तेज जलन और दर्द का अनुभव करा सकता है। इसके बजाए आप नींबू का थोड़ा सा रस थोड़ी देर के लिए अपने होठों पर लगाए। थोड़ी देर बाद इस रस को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके होंठ सुंदर बनेंगे और खून आना भी बंद हो जाएगा।
फटे होंठों से खून निकलने (blood from lips)की समस्या आम है इसलिए आप घरेलू नुस्खों से इनका इलाज कर सकते हैं। आप थोड़ा सा शहद अपने होंठों पर लगाकर उन्हें सुंदर बना सकते हैं। आपको करना ये है कि होंठों पर रोजाना थोड़ी देर के लिए शहद लगाकर छोड़ देना है और सूखने के बाद साफ पानी से धो लेना है। इससे होंठ तो सुंदर होंगे ही साथ ही खून की समस्या भी दूर होगी।
फटे होंठों (blood from lips) के लिए एक और असरदार नुस्खा है केसर। जी हां, आप केसर को पानी में घोलकर या फिर थोड़े से दूध में केसर को मिलाकर होठों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से होंठों से खून आना बंद हो जाता है और होंठ सुंदर व गुलाबी दिखाई देने लगते हैं।