Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bleeding Piles In Hindi : बवासीर बेहद ही दर्दनाक होती है। इसकी वजह से गूदे में सूजन होने लगती है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। वहीं, कई बार बिना वजह खुजली, रैशेज, जलन जैसी परेशानी होने लगती है। बवासीर की परेशानी गंभीर होने पर मल त्याग के दौरान खून भी आने लगता है, जिसे ही खूनी बवासीर रहते हैं। इसकी वजह से काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है। खूनी बवासीर की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं खूनी बवासीर की परेशानी कैसे करें कम?
खूनी बवासीर का इलाज करने के लिए आप हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच हल्दी लें। इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिक्स करें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को कम कर सकता है।
अगर आप खूनी बवासीर का जड़ से इलाज करना चाहते हैं, तो एप्सम सॉल्ट बाथ ले सकते हैं। इस बाथ से न सिर्फ ब्लड को रोकने में मदद मिलती है, बल्कि यह सूजन, दर्द जैसी परेशानियों को भी कम कर सकता है। एप्सम सॉल्ट बाथ लेने के लिए सबसे पहले 1 टब में गुनगुना पानी भरें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें, इसके बाद इसमें करीब 20 से 30 मिनट के लिए बैठ जाएं। नियमित रूप से इस तरह बाथ लेने से आपको खूनी बवासीर की परेशानी से राहत मिल सकती है।
खूनी बवासीर का इलाज करने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-ंइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन की परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही दर्द से भी आराम दिलाने में असरदार है। खूनी बवासीर की परेशानियों में एलोवेरा का प्रयोग करने के लिए आप फ्रेश पत्तियों का प्रयोग करें। इसके लिए 1 एलोवेरा की फ्रेश पत्तियां लें। अब इससे जेल बाहर निकालकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको ब्लीडिंग, दर्द और सूजन की परेशानी से आराम मिल सकता है।
खूनी बवासीर का इलाज करने के लिए आप नारियल तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन, दर्द और संक्रमण को फैलने से रोक सकता है। इस तेल का प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच तेल लें। अब इस तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल्स की मदद से अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन और दर्द से आराम मिलेगा। साथ ही ब्लीडिंग की परेशानी भी कम होगी।
खूनी बवासीर की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।