सही इलाज ना मिलने से Bladder Infection हो सकता है जानलेवा, इन 3 घरेलू उपायों से पाएं लक्षणों से राहत

ब्लैडर इंफेक्शन होने पर दवाइयों और घरेलू उपायों की मदद से इन लक्षणों से आराम मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 6, 2022 12:22 PM IST

पेट और पीठ में तेज दर्द, थकान और पेशाब करते हुए तकलीफ महसूस करना ये सभी परेशानियां ब्लैडर इंफेक्शन का लक्षण हो सकती हैं। ब्लैडर इंफेक्शन (Bladder infections) यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स (urinary tract infection) का एक कॉमन प्रकार है। ब्लैडर इंफेक्शन तब होता है जब यूरेथ्रा (urethra) में बैक्टेरिया पनपते हैं और वे ब्लैडर (bladder) में पहुंच जाते हैं। यूरेथ्रा वह नली है जो यूरीन या पेशाब को शरीर से बाहर निकालती है। ऐसे में जब बैक्टेरिया यूरेथ्रा में प्रवेश करते हैं तो यह ब्लैडर की दीवारों (walls of the bladder) पर हमला करता है और तेजी से इनकी संख्या भी बढ़ जाती हैं। ब्लैडर इंफेक्शन होने के ये कारण भी हो सकती है-

  • ई कोली बैक्टेरिया
  • गंदे बाथरूम का इस्तेमाल
  • किसी अन्य प्रकार का यूरीन इंफेक्शन।

ब्लैडर इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?

ब्लैडर इंफेक्शन होने पर ये लक्षण (Symptoms of bladder infection) दिखायी दे सकते हैं-

  • बार-बार पेशाब आना (Frequent urination)
  • पेशाब करते समय दर्द होना (pain while urinating)
  • पेट में दर्द और मरोड़ें आना (cramps in abdomen)

ब्लैडर इंफेक्शन का इलाज ना करने से यह किडनियों तक फैल सकता है और कुछ गम्भीर मामलों में ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ब्लैडर इंफेक्शन होने पर दवाइयों और घरेलू उपायों की मदद से इन लक्षणों से आराम मिल सकता है। इसीलिए, ब्लैडर इंफेक्शन होने पर किसी एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। ब्लैडर इंफेक्शन के लक्षण से राहत के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जाती है।

ब्लैडर इंफेक्शन से आराम दिलाने वाले घरेलू उपाय(Home Remedies For Bladder Infection)

अधिक मात्रा में पीएं पानी

किसी भी प्रकार के यूरीन इंफेक्शन से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जितना लिक्विड आपके शरीर में जाएगा आपको उतनी जल्दी आराम होगा। (Why its important to drink more water in UTIs)

नारियल पानी पीते रहें

इसी तरह नारियल पानी पीने से भी ब्लैडर इंफेक्शन के लक्षणों से राहत मिलती है। ब्लैडर इंफेक्शन में होने वाले दर्द और थकान जैसी परेशानियों से भी नारियल पानी पीने से आराम मिलता है। नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है और पेट को भी इससे ठंडक मिलती है जिससे पेट में दर्द और पेशाब में जलन जैसी परेशानियां कम होती हैं।

आंवले का शर्बत

आंवला शरीर के लिए एक पौष्टिक फूड है और इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह पेट और यूरीनरी ट्रैक्ट को आराम मिलता है। ब्लैडर इंफेक्शन्स जैसे यूरीनरी इंफेक्शन से आराम पाने के लिए आंवले का सेवन किया जा सकता है। यूरीन इंफेक्शन्स से पीड़ित लोग आंवले का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं-

  1. सूखे आंवले के पाउडर को इलायची पाउडर के साथ मिलाकर फांक लें और फिर आधा गिलास पानी पीएं।
  2. ताजे आंवलों को पानी के साथ पीसकर उसका जूस बनाएं और पीएं।
  3. अन्य फलों के साथ आंवले का शर्बत बनाएं और पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source