hamburger icon
A
Read in English

Black Pepper for Weight Loss: क्या आप जानते हैं वजन भी कम करती है काली मिर्च? जानिए यहां कैसे

एक स्टडी के अनुसार, काली मिर्च में कुछ ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर में फैट नहीं बनने देते हैं। जानें, किस तरह काली मिर्च वजन घटाने (Black Pepper for Weight Loss) में करती है मदद...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2021 11:58 AM IST

Black Pepper for Weight Loss: छोटी-छोटी काली मिर्च में सेहत को दुरुस्त रखने के कई गुण (kali mirch ke fayde) होते हैं। काली मिर्च ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत कर आपको खांसी-सर्दी, जुकाम, गले में खराश जैसी कई अन्य शारीरिक समस्याओं से बचाती है। पर इसका सबसे बड़ा गुण ये है कि काली मिर्च वजन कम करने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो काली मिर्च में मैंग्नीज, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही डायटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स होने से यह पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखती (Black Pepper benefits) है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाती है काली मिर्च। एक स्टडी के अनुसार, काली मिर्च में कुछ ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर में फैट नहीं बनने देते हैं। जानें, किस तरह काली मिर्च वजन घटाने (Black Pepper for Weight Loss) में करती है मदद...

काली मिर्च नहीं बनने देती फैट सेल्स

काली मिर्च में मौजूद केमिकल पिपेरिन फैट बढ़ाने वाली कोशिकाओं के निर्माण को रोकता है। इस छोटे काले दाने को जब आप सब्जी या किसी भी तरह से सेवन करते हैं, तो शरीर में मौजूद फैट सेल्स नई सेल्स का निर्माण नहीं कर पाती है, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट बनने की (kali mirch ke fayde for weight loss) प्रक्रिया कम हो जाती है।

कैलोरी होती है बहुत कम

काली मिर्च में कैलोरी काफी कम होती है। ऐसे में आप अपने भोजन में इसका अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वजन नहीं बढ़ेगा।

फाइटोन्यूट्रिएंट्स फैट सेल्स तोड़ने में मददगार

फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर काली मिर्च भोजन को पचाने, उसके अवशोषण में मदद करती है। इस तरह से काली मिर्च में मौजूद सभी पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, फाइटोन्यूट्रिएंट्स फैट सेल्स को भी तोड़ता है।

काली मिर्च बढ़ाए मेटाबॉलिज्म

काली मिर्च खाने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होती है। यह एक थर्मोजेनिक खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म सही होता है, तो वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है।

प्रोटीन कम करे वजन

काली मिर्च में प्रोटीन भी अधिक होता है, जो वजन घटाने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। प्रोटीन के सेवन से भूख जल्दी नहीं लगती, जिससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है।

करेंगे अधिक काली मिर्च का सेवन तो होंगे सेहत को ये 8 गंभीर नुकसान

बेली फैट होगा कुछ ही दिनों में कम, पीएं काली मिर्च की चाय