जोड़ों में दर्द, डायबिटीज जैसी इन 5 समस्याओं का इलाज करे हल्दी और काली मिर्च, इस तरह करें सेवन

Black Pepper and Turmeric Benefits: काली मिर्च और हल्दी का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 28, 2023 10:52 AM IST

Black Pepper and Turmeric Benefits: काली मिर्च और हल्दी के फायदे कई हैं। हम में से अधिकतर लोग इन मसालों का इस्तेमाल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन इसके गुणों के बारे में काफी कम जानते हैं। काली मिर्च और हल्दी का मिश्रण कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिा फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में कई औषधीय गुण जैसे- एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक पाए जाते हैं। वहीं, काली मिर्च में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, जो आपकी कई गंभीर समस्याओं का रामबाण इलाज है। इन दोनों का मिश्रण आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं काली मिर्च और हल्दी के सेवन से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-

काली मिर्च और हल्दी से सेहत को होने वाले लाभ? ( Black Pepper and Turmeric Benefits )

काली मिर्च और हल्दी कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं काली मिर्च और हल्दी का सेवन करने से होने वाले लाभ के बारे में-

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

काली मिर्च और हल्दी का मिश्रण आपके जोड़ों के दर्द की परेशानी को दूर कर सकता है। इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आप जोड़ों में दर्द की परेशानी से दूर रहें तो इसके लिए हल्दी की चाय बनाते समय काली मिर्च पाउडर को मिक्स करके पिएं। इससे दर्द कम हो सकता है। 

पाचन क्रिया में करता है सुधार

पाचन तंत्र के लिए काली मिर्च और हल्दी काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके पाचन तंत्र की मजबूती को प्रदान करता है। इससे आप अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

हल्दी और काली मिर्च के इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा हल्दी पाउडर और काली मिर्च डालकर इसका सेवन करें। वहीं, इससे गरारे करने से भी आपको लाभ हो सकता है। 

वजन करे कम

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप काली मिर्च और हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपके शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

काली मिर्च और हल्दी डायबिटीज मरीजों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रभावी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे तो इससे तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

काली मिर्च और हल्दी का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source