
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Bad cholesterol treatment with vegetables juice: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए सेहत का खास ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है और यदि ऐसा न किया जाए तो शरीर में बहुत ही कम लक्षण पैदा करने वाला यह बैड कोलेस्ट्रॉल बाद में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याएं खड़ी कर देता है। इसलिए जरूरी है सेहत का खास ध्यान रखना। हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप कराते रहना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन भी करना चाहिए। हालांकि, इसके साथ-साथ घर पर भी खास उपायों की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिन का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही एक आसान से जूस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है।
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करेले के जूस को किसी दवा से कम नहीं माना जाता है। धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए करेले का जूस एक घरेलू नुस्खे की तरह काम करता है। करेले के जूस में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खास पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि कई घरेलू नुस्खे भी बेहद प्रभावी रूप से काम करते हैं। करेले के जूस का सेवन करना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी प्रभावी तरीके के काम करता है। सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी करेले का जूस काफी फायदेमंद बताया गया है।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करेले का जूस का सेवन करने का सही तरीका होना भी बहुत जरूरी है। शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए करेले के जूस का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। करेले से आधा कप जूस निकाल लें और उसे पानी, नींबू के रस व अन्य फलों के रस के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। करेले के जूस का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहना स्वास्थ्य के लिए कई जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकता है जिसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं शामिल है। इसलिए यदि आप किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको उस बारे में भी डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।