Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for natural hair regrowth: बालों का झड़ना या हेयर फॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो जो लगभग हर किसी को कभी ना कभी महसूस होती ही है। हेयर फॉल और हेयर लॉस (Hair Loss problem) जैसी समस्याओं का असर लोगों के आत्मविश्वास पर भी पड़ता है। बालों के झड़ने के कई कारण ( reasons for hair loss) हो सकते हैं। अनुवांशिक कारणों के अलावा हार्मोन्स के असंतुलन (hormone imbalances), फंगल इंफेक्शन, तनाव (stress), ऑटोइम्यून डिजिज (autoimmune diseases) और कई पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiencies) के कारण भी लोगों को हेयर फॉल की परेशानी हो सकती है।
हालांकि, हेयर फॉल के कारणों (causes of hair fall) का पता लगने के बाद और उसका इलाज करने के बाद बाल दोबारा बढ़ (hair growth after hair fall) सकते हैं। हेयर फॉल के बाद बालों की अच्छी हेल्थ और ग्रोथ के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट भारती तनेजा ( Beauty Expert Bharti Taneja hair care tips in Hindi) इसी से जुड़ी कुछ टिप्स दे रही हैं। जानने के लिए पढ़ें यह लेख। (Expert tips for regrowth after hair fall in Hindi)
भारती तनेजा कहती हैं कि हेयर फॉल की सही वजह पहचानने और उसकी ट्रीटमेंट के बाद लोग अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो नये बाल उगाने या हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद हो सकती है। इनमे अच्छी डाइट और विटामिन सी रिच फूड्स (Vitamin C rich foods) जैसे आंवला आदि का सेवन तो फायदेमंद है ही। साथ ही कुछ नेचुरल चीजों और घरेलू नुस्खों की मदद से भी बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ सकती है। ( Home remedies for natural hair regrowth)
मेथी के दानों (methi seeds) को रातभर पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद अगले दिन सुबह मेथी को छान लें और उसे पीस लें। भारती तनेजा सलाह देती हैं कि, मेथी पीसते समय उसमें प्याज का रस(onion juice) मिलाने से इस हेयर पैक की क्वालिटी और बढ़ जाती है। फिर इस पेस्ट के बराबर मात्रा में एलोवेरा का जेल मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
फिर इस पेस्ट को सिर में लगाएं। घंटेभर तक इस हेयर पैक (homemade hair pack) को बालों और सिर में लगा रहने दें। फिर पानी से बालों को धो दें।